झुंड से बिछुड़े हाथी ने मचाया उत्पात, तीन घरों को तोड़ा

Updated:
विज्ञापन

सरिया/हजारीबाग रोड : झुंड से बिछुड़े एक हाथी ने सरिया के चंद्रमारणी गांव में सोमवार की देर रात को जमकर उत्पात मचाया. ग्रामीणों ने बताया कि रात के लगभग 9 बजे बिछुड़े हाथी ने सबसे पहले चंद्रमारणी गांव के अंतिम छोर पर बने पाचू महतो के मकान को तोड़ दिया. पाचू वहां चना व अंडा […]

विज्ञापन

सरिया/हजारीबाग रोड : झुंड से बिछुड़े एक हाथी ने सरिया के चंद्रमारणी गांव में सोमवार की देर रात को जमकर उत्पात मचाया. ग्रामीणों ने बताया कि रात के लगभग 9 बजे बिछुड़े हाथी ने सबसे पहले चंद्रमारणी गांव के अंतिम छोर पर बने पाचू महतो के मकान को तोड़ दिया. पाचू वहां चना व अंडा बेचता था.

आपके शहर में

विज्ञापन

इसके बाद चिमनी ईंट भट्ठा के पास बनाये गये एक कमरे तथा सुरेंद्र महतो के घर को हाथी ने तोड़ डाला. घरों को तोड़ने के बाद उक्त हाथी ने केले के पेड़ों को नष्ट करते हुए सभी केले खा गये. जानकारी मिलने पर एकजुट होकर सभी ग्रामीणों ने आग जलाकर हाथी को जंगल की ओर खदेड़ा.

सूचना पर वन प्रक्षेत्र पदाधिकारी अभय कुमार सिन्हा, वन परिसर पदाधिकारी पुरुषोत्तम पांडेय, विष्णु राय समेत कई वनरक्षी मंगलवार को पहुंचे तथा हाथी द्वारा किये गये नुकसान का जायजा लिया. वन पदाधिकारियों ने कहा कि भुक्तभोगियों को उचित मुआवजा दिलाया जायेगा.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola