दुर्घटना में घायल व्यक्ति की मौत

Updated:
विज्ञापन

11 मई को कोडरमा के सतगावां के नगड़ी में हुई थी घटना गावां : गावां प्रखंड स्थित पिहरा पूर्वी पंचायत के खास पिहरा गांव में सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति की मौत से गांव में मातम है. खास पिहरा निवासी 55 वर्षीय जयप्रकाश यादव 11 मई को बाइक से सतगावां जा रहे थे. इसी क्रम […]

विज्ञापन

11 मई को कोडरमा के सतगावां के नगड़ी में हुई थी घटना

आपके शहर में

विज्ञापन
गावां : गावां प्रखंड स्थित पिहरा पूर्वी पंचायत के खास पिहरा गांव में सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति की मौत से गांव में मातम है. खास पिहरा निवासी 55 वर्षीय जयप्रकाश यादव 11 मई को बाइक से सतगावां जा रहे थे. इसी क्रम में पिहरा से करीब आठ किमी की दूरी पर कोडरमा जिले के सतगावां प्रखंड के नगड़ी के पास कमांडर वाहन से बाइक की टक्कर हो गयी.
आनन-फानन में गंभीर स्थिति में उसे कोडरमा लाया गया जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे रांची रेफर कर दिया. इलाज के दौरान सोमवार की देर रात को उसकी मौत हो गयी. जयप्रकाश को दो पुत्र व दो पुत्री है. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. सतगावां थाना प्रभारी सुनील प्रसाद सिंह ने कहा कि दोनों वाहनों को जब्त कर लिया गया है. अब तक थाना में कोई आवेदन नहीं मिल पाया है. आवेदन आने के बाद कार्रवाई की जायेगी.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola