युवक की मौत, तीन घायल
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 14 May 2019 1:10 AM
देवरी : खरगडीहा-खिजुरी मुख्य मार्ग पर देवरी थाना क्षेत्र के चितरोकुरहा के पास ऑटो व बाइक की टक्कर में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गयी, जबकि तीन अन्य घायल हो गये. घटना सोमवार की सुबह करीब 3.30 बजे की है. मृतक की पहचान देवरी थाना क्षेत्र के चिकनाडीह गांव निवासी भुनेश्वर पंडित के […]
देवरी : खरगडीहा-खिजुरी मुख्य मार्ग पर देवरी थाना क्षेत्र के चितरोकुरहा के पास ऑटो व बाइक की टक्कर में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गयी, जबकि तीन अन्य घायल हो गये. घटना सोमवार की सुबह करीब 3.30 बजे की है. मृतक की पहचान देवरी थाना क्षेत्र के चिकनाडीह गांव निवासी भुनेश्वर पंडित के पुत्र राजू पंडित (21 वर्ष) के रूप में हुई है. वहीं घायलों में प्रमोद पंडित (19 वर्ष) व प्रेम मंडल (35 वर्ष) शामिल हैं.
बताया जाता है कि देवरी के चिकनाडीह गांव के लोकनाथ पंडित के पुत्र मुकेंद्र पंडित की बरात चिकनाडीह से चितरोकुरहा गांव आयी थी. राजू पंडित अपने दो अन्य साथी प्रमोद पंडित व प्रेम मंडल के साथ अपने बाइक से चितरोकुरहा बरात आया था. भोजन के बाद तीनों उसी बाइक से चिकनाडीह लौट रहे थे. लौटने के क्रम में खरगडीहा – खिजुरी मुख्य मार्ग पर चितरोकुरहा गांव के पास बाइक की टक्कर ऑटो से हो गयी. इससे अनियंत्रित ऑटो भी सड़क किनारे गड्ढा में उतर गया.
इस घटना में राजू पंडित की मौत मौके पर ही हो गयी, जबकि बाइक पर सवार प्रमोद पंडित व प्रेम मंडल गंभीर रूप से घायल हो गये. दोनों को इलाज के लिए जमुआ ले जाया गया, जहां से रांची ले जाया गया. ऑटो का चालक भी घायल हो गया. इधर, घटना की सूचना मिलते ही देवरी के थाना प्रभारी उत्तम कुमार उपाध्याय के नेतृत्व में देवरी पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए गिरिडीह भेज दिया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










