मृत पशु काट रहे चार लोगों पर हमला, एक की मौत, तीन घायल

Updated:
विज्ञापन

गुमला : जिले के डुमरी थाना क्षेत्र स्थित सेन नदी के किनारे बुधवार की देर शाम मृत पशु को काट रहे जुरमू गांव के चार लोगों पर जैरागी गांव के लोगों ने हमला कर दिया. इस हमले में जुरमू गांव के प्रकाश लकड़ा (50) की मौत हो गयी. जबकि जुरमू गांव के ही पीटर केरकेट्टा […]

विज्ञापन

गुमला : जिले के डुमरी थाना क्षेत्र स्थित सेन नदी के किनारे बुधवार की देर शाम मृत पशु को काट रहे जुरमू गांव के चार लोगों पर जैरागी गांव के लोगों ने हमला कर दिया. इस हमले में जुरमू गांव के प्रकाश लकड़ा (50) की मौत हो गयी. जबकि जुरमू गांव के ही पीटर केरकेट्टा (50), बेलासियुस तिर्की (60) व जनावारियुस मिंज (40) घायल हो गये. तीनों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया.

आपके शहर में

विज्ञापन

मामले में गुरुवार देर शाम तक प्राथमिकी दर्ज नहीं हुई थी. घटना के बाद जैरागी व जुरमू गांव में तनाव को देखते हुए तीन थानों की पुलिस बल को तैनात कर दिया गया है. एसपी अंजनी कुमार झा समेत एसडीओ, बीडीओ समेत अन्य पुलिस पदाधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली. वहीं, गुरुवार की सुबह शव को पोस्टमार्टम के लिए गुमला सदर अस्पताल भेजा गया और देर शाम परिजनों को सौंप दिया गया.

घटना के बाद जुरमू गांव की दर्जनों महिलाएं घायलों को देखने अस्पताल जा रही थी, लेकिन तनाव की स्थिति को देखते हुए उन्हें जाने नहीं दिया गया.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola