सभा करने से 48 घंटे पहले देना होगा आवेदन
गिरिडीह : समाहरणालय के सभाकक्ष में उपायुक्त राजेश कुमार पाठक की अध्यक्षता में सुविधा एप्प के संबंध में सभी राजनीतिक दलों को प्रशिक्षण दिया गया. बताया गया कि यदि किसी राजनीतिक दल को सभा करनी है तो सभा की तिथि एवं समय से 48 घंटे पहले आवेदन देना होगा. वाहन, माइक, रैली सभी के लिए […]
गिरिडीह : समाहरणालय के सभाकक्ष में उपायुक्त राजेश कुमार पाठक की अध्यक्षता में सुविधा एप्प के संबंध में सभी राजनीतिक दलों को प्रशिक्षण दिया गया. बताया गया कि यदि किसी राजनीतिक दल को सभा करनी है तो सभा की तिथि एवं समय से 48 घंटे पहले आवेदन देना होगा. वाहन, माइक, रैली सभी के लिए अलग-अलग आवेदन देना है.
आपके शहर में
आवेदन में मोबाइल नंबर भी देना है. सभी तरह का आदेश विधानसभा वार प्राप्त करना है. सभा स्थल के परमिशन के लिए संबंधित जमीन के मालिक एवं एसपी से भी आदेश लेना है. हेलीकॉप्टर और हेलीपैड के प्रयोग आदि के लिए भी आवेदन देने की प्रकिया को पावर प्रेजेंटेशन के माध्यम से समझाया गया.
मौके पर डीडीसी मुकुंद दास, अपर समाहर्ता अशोक साह, जिला उप निर्वाचन पदाधिकारी राजीव कुमार, डीआरडीए निदेशक नारायण विज्ञान प्रभाकर, सभी एसडीओ, सभी बीडीओ व सीओ, प्रभारी पदाधिकारी मीडिया कोषांग रश्मि सिन्हा, सभी कोषांगों के पदाधिकारी एवं विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि शामिल थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए