पत्नी की हत्या करने के मामले में पति दोषी करार
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

पत्नी के शरीर पर केरोसिन छिड़क लगा दी थी आग इलाज के दौरान अस्पताल में हुई थी मौत गिरिडीह : जिला एवं सत्र न्यायाधीश द्वितीय कुमार दिनेश की अदालत ने बुधवार को हत्या मामले में आरोपी परमेश्वर दास को दोषी ठहराया है. परमेश्वर पर अपनी पत्नी के हत्या करने का आरोप था. घटना के बाद […]
विज्ञापन
पत्नी के शरीर पर केरोसिन छिड़क लगा दी थी आग
इलाज के दौरान अस्पताल में हुई थी मौत
गिरिडीह : जिला एवं सत्र न्यायाधीश द्वितीय कुमार दिनेश की अदालत ने बुधवार को हत्या मामले में आरोपी परमेश्वर दास को दोषी ठहराया है. परमेश्वर पर अपनी पत्नी के हत्या करने का आरोप था. घटना के बाद से वह जेल में बंद हैं.
घटना मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के महेशलुंडी गांव की है. आरोप है कि परमेश्वर ने 26 मई 2014 को 12 बजे घर में रखे केरोसिन तेल अपनी पत्नी के शरीर में डाल कर आग लगा दी थी. आग से जब वह छटपटाने लगी तो उसे कमरे में बंद कर दिया. साथ ही बाद में खुद पत्नी को लेकर उसका इलाज कराने सदर अस्पताल पहुंचा. गंभीर रूप से जली परमेश्वर की पत्नी परवतिया की मौत इलाज के दौरान हो गयी थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










