पचंबा के बोड़ो में एक ही फंदे से झूलता मिला मां-बेटे का शव
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
गिरिडीह : पचंबा थाना इलाके के बोड़ो में एक महिला ने अपने बेटे के साथ फांसी लगाकर जान दे दी. घटना बुधवार की देर शाम की है. मृतकों में मुफस्सिल थाना इलाके के तिगोजोरी निवासी आशीष मुर्मू की 27 वर्षीय पत्नी बेगुला सोरेन व पुत्र 5 वर्षीय आदित्य मुर्मू शामिल हैं. मामले की सूचना पर […]
विज्ञापन
गिरिडीह : पचंबा थाना इलाके के बोड़ो में एक महिला ने अपने बेटे के साथ फांसी लगाकर जान दे दी. घटना बुधवार की देर शाम की है. मृतकों में मुफस्सिल थाना इलाके के तिगोजोरी निवासी आशीष मुर्मू की 27 वर्षीय पत्नी बेगुला सोरेन व पुत्र 5 वर्षीय आदित्य मुर्मू शामिल हैं.
आपके शहर में
विज्ञापन
मामले की सूचना पर रात नौ बजे डीएसपी संतोष कुमार मिश्र, इंस्पेक्टर सहदेव प्रसाद घटनास्थल पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है. बताया जाता है मृतका का पति राजमिस्त्री का काम करता है और स्थानीय उमेश राय के घर में बतौर किरायेदार रह रहा था. मामले को लेकर पुलिस ने मृतका के पति आशीष मुर्मू से भी पूछताछ की.
आशीष का कहना है कि बुधवार को उसकी मां व पत्नी में थोड़ी कहा सुनी हुई थी. जिसके बाद उसकी मां गांव चली गयी और वह काम के लिए बाहर चला गया. शाम को जब घर पहुंचा तो अंदर से दरवाजा बंद मिला. काफी देर तक उसने दरवाजा खटखटाया, लेकिन अंदर से कुछ भी जवाब नहीं मिला. जब किसी तरह दरवाजा खोला गया तो एक ही फंदे से झूलता हुआ उसकी पत्नी व बेटे का शव मिला.
आशीष का कहना है कि मामूली विवाद में उसकी पत्नी ने बेटे के साथ आत्महत्या की है. इधर थाना प्रभारी का कहना है कि अभी तक की जांच-पड़ताल में आत्महत्या की बात सामने आयी है. मामला पारिवारिक विवाद से जुड़ा हुआ है. जांच के बाद ही कहा जा सकेगा कि आत्महत्या का कारण क्या है? गुरुवार को शव का पोस्टमार्टम करवाया जायेगा. आशीष मुर्मू से पूछताछ की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन