42 परिवारों को मिले नौ लाख रुपये
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 07 Mar 2019 5:01 AM
प्रभावित परिवारों को जल्द मिल रही क्षतिपूर्ति की राशि : शाहाबादी गिरिडीह : गिरिडीह व पीरटांड़ प्रखंड के इलाकों में हाथियों के झुंड से हुई क्षति की पूर्ति के लिए 42 परिवार के सदस्यों के बीच मुआवजे के तौर पर राशि का वितरण चेक के माध्यम से बुधवार को किया गया. मोहनपुर स्थित पूर्वी वन […]
प्रभावित परिवारों को जल्द मिल रही क्षतिपूर्ति की राशि : शाहाबादी
गिरिडीह : गिरिडीह व पीरटांड़ प्रखंड के इलाकों में हाथियों के झुंड से हुई क्षति की पूर्ति के लिए 42 परिवार के सदस्यों के बीच मुआवजे के तौर पर राशि का वितरण चेक के माध्यम से बुधवार को किया गया. मोहनपुर स्थित पूर्वी वन प्रमंडल कार्यालय के प्रांगण में आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि गिरिडीह विधायक निर्भय कुमार शाहाबादी उपस्थित थे.
विधायक ने पीड़ित परिवार के सदस्यों के बीच चेक का वितरण किया. विधायक श्री शाहाबादी ने कहा कि पीरटांड़ और गिरिडीह के विभिन्न प्रखंडों में हाथियों के झुंड के गांव में पहुंचने के बाद ग्रामीणों को काफी क्षति होती है. साथ ही परेशानी भी झेलनी पड़ती है.
राज्य सरकार और वन विभाग की पहल से अब प्रभावित परिवारों को मुआवजे की राशि को लेने के लिए कार्यालय का चक्कर काटना नहीं पड़ रहा है. अब तुरंत ही क्षतिपूर्ति की राशि मिल रही है. पूर्वी वन प्रमंडल क्षेत्र के डीएफओ राजकुमार साव ने बताया कि 42 परिवार के सदस्यों के बीच नौ लाख रुपये का भुगतान चेक के माध्यम से किया गया है.
पीरटांड़ प्रखंड के अगैया निवासी रसिका मरांडी को 13200 रुपये, शिवलाल मरांडी को 13200 रुपये, रामलाल मरांडी को 6400 रुपये, बिनोद मरांडी को 11600 रुपये, महिला स्वयं सहायता समूह की सचिव अमृता किस्कू को 18000 रुपये, पार्वती देवी को 21600 रुपये के अलावा कुल 42 लाभुकों के बीच चेक का वितरण किया गया. मौके पर भाजपा नेता संजय सिंह, शशि सिन्हा के अलावा वन विभाग के कई कर्मचारी मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










