पीरटांड़ में नक्सलियों ने जन अदालत लगा कर मुखिया और उनके पुत्र की पिटाई की, बोलेरो फूंकी
Updated at : 28 Dec 2018 6:34 AM (IST)
विज्ञापन

गिरिडीह : नक्सली संगठन भाकपा माओवादी ने खुखरा थाना इलाके के बदगावां मुखिया गिरजा शंकर महतो व उसके पुत्र ओम प्रकाश महतो को जन अदालत लगाकर पीटा. इसके बाद मुखिया की बोलेरो भी जला दी. घटना बुधवार शाम की है. घटना की जानकारी गुरुवार की सुबह लगभग 10 बजे पुलिस को दी गयी. मुखिया का […]
विज्ञापन
गिरिडीह : नक्सली संगठन भाकपा माओवादी ने खुखरा थाना इलाके के बदगावां मुखिया गिरजा शंकर महतो व उसके पुत्र ओम प्रकाश महतो को जन अदालत लगाकर पीटा. इसके बाद मुखिया की बोलेरो भी जला दी. घटना बुधवार शाम की है. घटना की जानकारी गुरुवार की सुबह लगभग 10 बजे पुलिस को दी गयी. मुखिया का पुत्र ओमप्रकाश टाइगर फोर्स का पीरटांड़ प्रखंड अध्यक्ष है. बता दें कि टाइगर फोर्स के सुप्रीमो बाघमारा के भाजपा विधायक ढुल्लू महतो हैं.
बुधवार की शाम लगभग 6.30 बजे 50-60 की संख्या में आये नक्सलियों ने घटना को अंजाम दिया. नक्सलियों ने मुखिया पुत्र ओमप्रकाश से टाइगर फोर्स से त्यागपत्र देने को भी कहा. गुरुवार को मुखिया पुत्र ओमप्रकाश महतो मीडिया के सामने आया और टाइगर फोर्स से इस्तीफा के लिये बाघमारा के भाजपा विधायक ढुल्लू महतो को लिखे पत्र की जानकारी दी. उसने कहा कि पिटाई के दौरान नक्सलियों ने एेसा करने को कहा था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




