संवादहीनता से तकनीकी पेच में फंसा विभावि के छात्र-छात्राओं का भविष्य, पोर्टल के जाल में अटका स्नातक सेमस्टर वन
Updated at : 25 Oct 2018 5:14 AM (IST)
विज्ञापन

मृणाल कुमार, गिरिडीह : विद्यार्थियों की सुविधा और उनकी समस्याओं से निजात दिलाने के लिए राज्य सरकार व कुलाधिपति द्वारा चांसलर पोर्टल की शुरुआत की गयी, पर यह सुविधा जी जंजाल बन गयी है. विद्यार्थी यह समझ ही नहीं पा रहे हैं कि आखिर उन्हें इस परेशानी का समाधान कहां से मिलेगा, क्योंकि न तो […]
विज्ञापन
मृणाल कुमार, गिरिडीह : विद्यार्थियों की सुविधा और उनकी समस्याओं से निजात दिलाने के लिए राज्य सरकार व कुलाधिपति द्वारा चांसलर पोर्टल की शुरुआत की गयी, पर यह सुविधा जी जंजाल बन गयी है. विद्यार्थी यह समझ ही नहीं पा रहे हैं कि आखिर उन्हें इस परेशानी का समाधान कहां से मिलेगा, क्योंकि न तो हेल्पलाइन नंबर पर किसी से बात हो पा रही है और न ही ई-मेल का ही जवाब मिल रहा है.
अक्टूबर माह बीतने को है, लेकिन अभी तक न तो ठीक से नामांकन की प्रक्रिया पूरी की गयी है और न ही कक्षाएं शुरू हो पायी है. इस कारण सैकड़ों छात्र-छात्राओं का भविष्य अधर में लटक सकता है. अक्टूबर माह बीतने को है, लेकिन अभी तक स्नातक सेमेस्टर वन के छात्र-छात्राओं का नामांकन ही लिया जा रहा है.
जबकि स्नातक सेमेस्टर वन के छात्र-छात्राओं की पढ़ाई विश्वविद्यालय प्रशासन और कॉलेज प्रशासन को अगस्त माह में ही शुरू करवानी थी, लेकिन चांसलर पोर्टल के माध्यम से अब तक छात्र-छात्राओं का नामांकन ही लिया जा रहा है.
असमंजस की स्थिति में छात्र-छात्राएं
स्नातक सेमेस्टर वन के छात्र-छात्राएं अब असमंजस की स्थिति में है कि आखिर उनकी पढ़ाई की जिम्मेदारी किसकी है. विश्वविद्यालय प्रशासन की या फिर कॉलेज प्रशासन की. कॉलेज प्रशासन तो अपना पलड़ा झाड़कर सारी जवाबदेही विश्वविद्यालय प्रशासन पर डाल रही है. बताया जाता है कि स्नातक सेमेस्टर वन के नामांकन की प्रक्रिया चांसलर पोर्टल के माध्यम से की जा रही है.
चांसलर पोर्टल का संचालन राज्यपाल की देख-रेख में हो रहा है. इसके बाद छात्र-छात्राओं की परीक्षा की जिम्मेदारी विश्वविद्यालय प्रशासन को दी गयी है. जबकि छात्र-छात्राओं की पढ़ाई की जिम्मेदारी कॉलेज प्रशासन को सौंपी गयी है. हालांकि आज तक न नामांकन की प्रक्रिया पूरी हुई और न हीं पढ़ाई शुरू हो पायी है. ऐसे में छात्र-छात्राएं परीक्षा कैसे देंगे यह सहज ही समझा जा सकता है.
बगैर पढ़ाई के ही देनी पड़ेगी परीक्षा
बताया जाता है कि स्नातक सेमेस्टर वन के छात्र-छात्राओं की पढ़ाई अगस्त माह से ही शुरू हो जानी थी, लेकिन अभी तक नामांकन की ही प्रक्रिया ही चल रही है. ऐसे में अब छात्र-छात्राओं को बगैर पढ़ाई के ही परीक्षा देनी पड़ेगी. इस संबंध में छात्र-छात्राओं ने बताया कि चांसलर पोर्टल लागू होने के बाद हमारी परेशानी और भी बढ़ गयी है. अगस्त माह में पढ़ाई शुरू हो जानी चाहिए थी, लेकिन अभी तब पढ़ाई शुरू नहीं हो पायी है. अब नवंबर माह में इंटरनल परीक्षा होगी और दिसंबर माह में एक्सटर्नल परीक्षा होगी.
सिंडिकेट की बैठक में उठाया गया है मुद्दा : रंजीत
इस संबंध में विनोबा भावे विश्वविद्यालय के सिंडिकेट सदस्य रंजीत राय ने बताया कि चांसलर पोर्टल से छात्र-छात्राओं का भविष्य अधर में लटक सकता है, क्योंकि अभी तक विश्वविद्यालय ने कॉलेजों में एनुअल इंटरमीडिएट का थर्ड लिस्ट जारी नहीं किया गया है. वहीं कंपार्टमेंटल के भी छात्र-छात्राओं का लिस्ट अभी तक विश्वविद्यालय ने कॉलेजों में नहीं भेजा है. चांसलर पोर्टल लागू होने के बाद से ही छात्र-छात्राओं को परेशानी झेलनी पड़ रही है.
सरकार ने चांसलर पोर्टल को लागू कर के छात्र-छात्राओं को बेहतर ढंग से शिक्षा दिलाने का प्रयास किया था, लेकिन ऐसा हो नहीं पा रहा है. सेशन समाप्त होने को है और अभी तक नामांकन की ही प्रक्रिया चल रही है. विश्वविद्यालय प्रशासन को इस मामले को गंभीरता से लेने की जरूरत है और जल्द से जल्द पढ़ाई शुरू करवानी चाहिए.
जल्द शुरू होगी स्नातक सेमेस्टर वन की पढ़ाई : कुलपति
विनोवा भावे विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. रमेश शरण ने बताया कि चांसलर पोर्टल आने के बाद थोड़ी परेशानी तो हुई है, लेकिन छात्र-छात्राओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ नहीं होने दिया जायेगा. उन्होंने कहा कि कई कॉलेजों में स्नातक सेमेस्टर वन की पढ़ाई शुरू करवा दी गयी है. छूटे हुए कॉलेजों में 15 या 16 नवंबर से कक्षाएं शुरू करवा दी जायेगी. साथ ही कोर्स को भी रिवाइन करवा दिया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




