अतिक्रमण हटाओ अभियान, कई दुकानें ध्वस्त, तिसरी बीडीओ के नेतृत्व में भंडारी रोड में हुई कार्रवाई
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

तिसरी : तिसरी के बीडीओ सुनील प्रकाश के नेतृत्व में गुरुवार को तिसरी चौक स्थित भंडारी रोड में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया. सरकारी जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराने के लिए जेसीबी से कई दुकानों को ध्वस्त किया गया. बीडीओ ने बताया कि तिसरी चौक समेत प्रखंड मुख्यालय में कई लोगों ने सरकारी जमीन को […]
विज्ञापन
तिसरी : तिसरी के बीडीओ सुनील प्रकाश के नेतृत्व में गुरुवार को तिसरी चौक स्थित भंडारी रोड में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया. सरकारी जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराने के लिए जेसीबी से कई दुकानों को ध्वस्त किया गया.
बीडीओ ने बताया कि तिसरी चौक समेत प्रखंड मुख्यालय में कई लोगों ने सरकारी जमीन को अतिक्रमण कर लिया है. इसे खाली कराने के लिए कई बार नोटिस भी जारी किया गया. 25 सितंबर तक 10 दुकानदारों को मोहलत दी गयी थी और उन्हें कहा गया था कि 24 घंटे के अंदर स्वेच्छा से अपनी दुकानों को हटा लें. बाध्य होकर प्रशासन को यह कदम उठाना पड़ा है.
बीडीओ ने कहा कि हर हाल में सरकार की जमीन पर अवैध रूप से बनाया गया मकान या दुकान को हटा दिया जायेगा तथा अतिक्रमण कारियों पर कानूनी कार्रवाई भी की जायेगी. मौके पर अंचल निरीक्षक बसंत कुमार सिंह, अनिल कुमार सिन्हा, अमरजीत साहू, रामनरेश चौधरी, एएसआई भोलेनाथ बिरुआ आदि मौजूद थे.
बता दें कि तिसरी प्रखंड मुख्यालय स्थित तिसरी पुल से लेकर तिसरी चौक तक कई एकड़ सरकारी भूमि पर अवैध रूप से मकान और दुकान बनाये गये हैं. कुछ को सरकार ने पट्टा दिया है तो पट्टे में दी गयी जमीन को भी बेच दिया गया और कोई दूसरे लोगों ने घर बना लिया जिनके नाम से पट्टा भी नहीं है. कई ऐसे सरकारी कर्मी को भूमि दान के तहत पट्टा दे दिया गया है जो गैर कानूनी है. इस प्रकार तिसरी में सरकार की कई एकड़ जमीन का अतिक्रमण किया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










