ट्रक की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत, गुस्साये लोगों ने किया रोड जाम
Updated at : 08 Sep 2018 4:00 AM (IST)
विज्ञापन

डुमरी : निमियाघाट थाना क्षेत्र के पोरैया के समीप शुक्रवार की शाम ट्रक की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौके पर मौत हो गयी व एक अन्य घायल हो गया़ घायल को स्थानीय लोगों ने डुमरी रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया़ घटना के बाद आक्रोशित ग्रमीणों ने मुआवजे की मांग को लेकर सड़क […]
विज्ञापन
डुमरी : निमियाघाट थाना क्षेत्र के पोरैया के समीप शुक्रवार की शाम ट्रक की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौके पर मौत हो गयी व एक अन्य घायल हो गया़ घायल को स्थानीय लोगों ने डुमरी रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया़ घटना के बाद आक्रोशित ग्रमीणों ने मुआवजे की मांग को लेकर सड़क के दोनों ओर पत्थर रख सड़क जाम कर दी.
इस दौरान करीब डेढ़ घंटे तक जीटी रोड जाम रहा़ शाम छह से 7.30 तक लगे जाम के दौरान सड़क के दोनों और वाहनों की लंबी कतार लग गयी. बताया जाता है कि पोरैया निवासी हुलास महतो व नंदकिशोर महतो सड़क पार कर रहे थे़ इसी दौरान गलत लाइन से तेज रफ्तार से आ रहे एक ट्रक ने दोनों को अपनी चपेट में ले लिया़ पोरैया निवासी स्व़ गोवर्धन महतो के पुत्र हुलास महतो (45 वर्ष) की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी और नंद किशोर महतो घायल हो गया़
हुलास महतो ट्रक चालक का काम करता था़ ग्रामीणों ने बताया कि 15 दिन पूर्व हुलास का एक पुत्र हुआ है और उसकी दो बच्चियां भी है़ सड़क जाम की सूचना पर डुमरी सीओ रवींद्र कुमार पांडेय, सीआइ जीतेंद्र प्रसाद और निमियाघाट पुलिस मौके पर पहुंची़ अधिकारियों ने पोस्टमार्टम के बाद मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया तब जाकर ग्रामीण सड़क से हटे. पुलिस ने शव में कब्जे में ले लिया है़ इधर, दुर्घटना के बाद भाग रहे ट्रक को ग्रामीणों ने पीछा कर घंघरी टोल प्लाजा के समीप पकड़ा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




