सीओ के आश्वासन पर अनशन समाप्त, विवाद सलटाने को जमीन की मापी करायेंगे

Updated:
विज्ञापन

राजधनवार : सीओ की कथित मनमानी के खिलाफ प्रखंड परिसर में तीन दिनों से जारी राजगढ़ा निवासी तजमुल अंसारी का अनशन 53 घंटे के बाद बुधवार को चार बजे समाप्त हो गया. मौके पर सीओ शशिकांत सिंकर ने माले नेता विनय संथालिया तथा थाना प्रभारी सुरेंद्र कुमार सिंह के सामने अनशनकारी को गुरुवार को ही […]

विज्ञापन
राजधनवार : सीओ की कथित मनमानी के खिलाफ प्रखंड परिसर में तीन दिनों से जारी राजगढ़ा निवासी तजमुल अंसारी का अनशन 53 घंटे के बाद बुधवार को चार बजे समाप्त हो गया. मौके पर सीओ शशिकांत सिंकर ने माले नेता विनय संथालिया तथा थाना प्रभारी सुरेंद्र कुमार सिंह के सामने अनशनकारी को गुरुवार को ही जमीन की मापी करने का भरोसा दिया.
उन्होंने राजगढ़ा के ही घनश्याम राम व बाबूजान मियां की विवादित जमीन की भी मापी कर विवाद सलटाने का भरोसा दिया. श्री संथालिया ने बंदारी नाला पर पुल निर्माण कराने तथा पीएम आवास की सूची में बेघर परिवारों का नाम जोड़ने की भी मांग की. उन्होंने बेघर लोगों के नाम सूची में नहीं रहने पर सवाल उठाया. सीओ ने मांगों के बाबत बीडीओ से बात करने का भरोसा दिया.
सीओ श्री सिंकर, थाना प्रभारी सुरेंद्र सिंह, माले नेता विनय संथालिया व मुखिया शंकर पासवान ने तजमूल को जूस पिलाकर अनशन खत्म कराया. मौके पर शमसुल अंसारी, दिलीप सिंह, शंकर दास, शंभु दास, रहमान अंसारी, सलामत मियां, मंजूर अंसारी, मुशर्रफ अंसारी, शहादत अंसारी, प्रदीप राम, गोविंद दास, नाथू महतो, नमू राय आदि कई ग्रामीण व माले कार्यकर्ता मौजूद थे.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola