डोभा में डूबकर दो बच्चियों की मौत
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
डुमरी : डुमरी प्रखंड की कल्हाबार पंचायत के कठसरूआ गांव में गुरुवार को मनरेगा से बने डोभा में डूबकर दो बच्चियों की मौत हो गयी. मृत बच्चियों में कठसरूआ निवासी चारो मुर्मू की पुत्री राखी कुमारी (8) एवं सुरेश मरांडी की पुत्री पार्वती कुमारी (10) शामिल हैं. दोपहर करीब एक बजे दोनों बच्चियां और गांव […]
विज्ञापन
डुमरी : डुमरी प्रखंड की कल्हाबार पंचायत के कठसरूआ गांव में गुरुवार को मनरेगा से बने डोभा में डूबकर दो बच्चियों की मौत हो गयी. मृत बच्चियों में कठसरूआ निवासी चारो मुर्मू की पुत्री राखी कुमारी (8) एवं सुरेश मरांडी की पुत्री पार्वती कुमारी (10) शामिल हैं. दोपहर करीब एक बजे दोनों बच्चियां और गांव की एक अन्य पांच वर्षीय बच्ची सुकरमुनी मवेशी चराने गयी थी.
इसी दौरान तीनों बच्चियां गांव के किनारे बने डोभा की मेढ़ पर पहुंचीं तो राखी का पैर फिसल गया और वह डोभा में जा गिरी. राखी को गिरते देख पार्वती भी डोभा में उतर गयी और उसे बचाने के चक्कर में वह भी डूब गयी. घटना को देख दोनों के साथ गयी सुकरमुनी भागकर गांव पहुंची और दोनों के परिजनों को घटना की जानकारी दी. सूचना पर परिजन के अलावा ग्रामीण पहुंचे और दोनों को डोभा से निकालकर आनन-फानन में कल्हाबार के एक निजी क्लिीनिक ले गये, जहां पर दोनों को मृत घोषित कर दिया गया.
उमवि कठसरूआ में पढ़ती थीं दोनों बच्चियां : दोनों बच्ची उत्क्रमित मध्य विद्यालय कठसरूआ में पढ़ती थी. पार्वती कक्षा चार व राखी कुमारी कक्षा दो की छात्रा थी. सूचना पाकर डुमरी विधायक जगरनाथ महतो कठसरूआ पहुंचे और बच्चियों के परिजनों से मुलाकात कर उचित मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया़
विधायक ने दोनों बच्चियों के परिजनों को दो-दो हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी व क्षेत्र के डीलर को एक-एक बोरा अनाज देने का निर्देश दिया़ इधर, बगोदर के जिप सदस्य पूनम महतो व नागेश्वर महतो के नेतृत्व में माले का व भाजयुमो के जिला उपाध्यक्ष सुरेंद्र कुमार साहू के नेतृत्व में भाजपा का एक दल गांव पहुंचा और पीड़ित परिवार से मुलाकात कर मदद का आश्वासन दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन