बिजली समस्या के खिलाफ आंदोलन करेंगे ग्रामीण

Updated at : 09 Jul 2018 3:58 AM (IST)
विज्ञापन
बिजली समस्या के खिलाफ आंदोलन करेंगे  ग्रामीण

मधुबन : पीरटांड़ प्रखंड में बिजली की समस्या के खिलाफ ग्रामीण गोलबंद हो रहे हैं. लोगों का कहना है कि विभाग की लापरवाही से पीरटांड़ को बिजली नहीं मिल पा रही है. इसे लेकर बीते वर्ष अगस्त में अधिकारियों के खिलाफ आंदोलन किया गया था. तब बिजली विभाग के अधिकारियों ने 22 घंटे में ग्रामीणों […]

विज्ञापन
मधुबन : पीरटांड़ प्रखंड में बिजली की समस्या के खिलाफ ग्रामीण गोलबंद हो रहे हैं. लोगों का कहना है कि विभाग की लापरवाही से पीरटांड़ को बिजली नहीं मिल पा रही है. इसे लेकर बीते वर्ष अगस्त में अधिकारियों के खिलाफ आंदोलन किया गया था. तब बिजली विभाग के अधिकारियों ने 22 घंटे में ग्रामीणों क्षेत्रों में बिजली नियमित करने का आश्वासन दिया था. लेकिन आज तक ऐसा नहीं हो पाया.
पीरटांड़ को 24 घंटे में मात्र पांच से छह घंटे ही बिजली मिल रही है. स्थानीय ग्रामीण टाइगर फोर्स बनाकर इसके खिलाफ आंदोलन की तैयारी कर रहे हैं. इसे लेकर रविवार को टाइगर फोर्स की बैठक बरियारपुर में हुई. इसमें लोगों को आंदोलन के लिए तैयार किया गया. कहा कि पीरटांड़ प्रखंड क्षेत्र को 22 घंटे बिजली नहीं मिलने तक लगातार आंदोलन किया जायेगा.
बैठक में प्रस्ताव पारित कर पंचायत स्तरीय कमेटी का गठन किया गया. कमेटी में निजामुद्दीन अंसारी को अध्यक्ष, मनौवर अंसारी को सचिव, पप्पू कुमार दास को कोषाध्यक्ष बनाया गया. प्रकाश दास, निरंजन मंडल, पिंटू रजक, राजेश रंजन सिन्हा, सोहन लाल सिन्हा को सदस्य बनाया गया. पर्यवेक्षक के रूप में प्रखंड से ओमप्रकाश महतो, प्रदीप कुमार मंडल, सतेंद्र पांडेय संजीत साव थे. बैठक में दशरथ महतो, सोहन लाल, पिंटूलाल, सुबोध राय, विमल वीर सिन्हा, मुद्दसर नजर, रबुल अंसारी, संतोष साव, हीरालाल ठाकुर, उमाशंकर पंडित, सुरेश पंडित आदि उपस्थित थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola