वज्रपात से ससुर-बहू की मौत खेत में बीज बो रहे थे दोनों

देवरी : देवरी थाना क्षेत्र की चतरो पंचायत अंतर्गत पथराटांड़ गांव में शनिवार की शाम करीब छह बजे वज्रपात से जुम्मन मियां (60) व उनकी पुत्रवधू शकीला बनो (32, पति अजीम अंसारी) की मौत हो गयी. मकई फसल की बुआई के लिए जुम्मन मियां अपने खेत पर गये थे. पुत्रवधू शकीला बानो मकई का बीज […]
देवरी : देवरी थाना क्षेत्र की चतरो पंचायत अंतर्गत पथराटांड़ गांव में शनिवार की शाम करीब छह बजे वज्रपात से जुम्मन मियां (60) व उनकी पुत्रवधू शकीला बनो (32, पति अजीम अंसारी) की मौत हो गयी. मकई फसल की बुआई के लिए जुम्मन मियां अपने खेत पर गये थे. पुत्रवधू शकीला बानो मकई का बीज बो रही थी. इसी दौरान वज्रपात हुआ. जुम्मन ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया. वहीं उसकी पुत्रवधू शकीला बानो गंभीर रूप से झुलस गयी. ग्रामीण और परिजन उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र देवरी ले गये, लेकिन वहां चिकित्सक नहीं थे. इसके बाद परिजन उसे उपचार के लिए बेलाटांड़ जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही शकीला ने दम तोड़ दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




