ट्रेन से कटकर युवक की मौत

Updated:
विज्ञापन

ट्रेन से कटकर युवक की मौत

विज्ञापन

गढ़वा. चोपन रेलखंड पर गढ़वा थाना क्षेत्र के सीदे कला गांव के समीप रविवार ट्रेन से कटकर एक युवक की मौत हो गयी. मृतक की पहचान सीदे कला गांव निवासी जनार्दन दीक्षित के पुत्र पुरुषोत्तम दीक्षित (30 वर्ष) के रूप में हुई है. मृतक के परिजनों के अनुसार यह घटना कैसे घटित हुई, इस बारे में उन्हें जानकारी नहीं है. परिजनों ने बताया कि सुबह में ही पुरुषोत्तम घर से निकला था. करीब 10:30 बजे किसी ने उन्हें घटना की जानकारी दी, जिसके बाद वह घटनास्थल पर पहुंचे. इसके बाद पुलिस को सूचना दी गयी. मौके पर पहुंची गढ़वा थाना पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गढ़वा सदर अस्पताल भेज दिया. पुलिस फिलहाल मामले की छानबीन में जुटी हुई है.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola