ePaper

पिकअप वाहन पलटने से युवक की मौत

Updated at : 29 Nov 2024 8:26 PM (IST)
विज्ञापन
पिकअप वाहन पलटने से युवक की मौत

भवनाथपुर के झगड़ाखांड मुख्य पथ में बगही के पास पिकअप वाहन पलटने से एक युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी.

विज्ञापन

भवनाथपुर. भवनाथपुर के झगड़ाखांड मुख्य पथ में बगही के पास पिकअप वाहन पलटने से एक युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. जबकि एक घायल हो गया. मृतक का नाम मेराल के संगबरिया गांव निवासी गौतम विश्वकर्मा तथा घायल एस कुमार बताया गया है. घायल ने बताया कि वे सभी मेराल के उज्जवल टेंट हाउस का सामान लेकर यूपी थाना क्षेत्र के रामगढ़ में गये हुए थे. वापसी के क्रम में बगही के पास पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गयी. पिकअप वैन के ऊपर उसके अलावा संगबरिया निवासी गौतम विश्वकर्मा, बिंदा कुमार बैठा, सूर्यदेव शाह सहित पांच लोग बैठे हुये थे. गाड़ी पलट जाने के कारण गौतम विश्वकर्मा गाड़ी से दब गया एवं उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. सूचना पाकर मौके पर थाना प्रभारी रंजनी रंजन दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे. पुलिस व ग्रामीणों की मदद से गाड़ी को खड़ाकर शव को बाहर निकाला गया व घायल एसकुमार को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया. वहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे रेफर कर दिया गया. घटना के बाद वाहन चालक भागने में सफल रहा. यद्यपि गाड़ी कौन चला रहा था इसकी पुष्टि नहीं हो पायी है. इधर भवनाथपुर थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola