ससुराल में महिला को किया घायल, फिर से गाड़ी की थी मांग

Updated:
विज्ञापन

ससुराल में महिला को किया घायल, फिर से गाड़ी की थी मांग

विज्ञापन

गढ़वा थाना क्षेत्र के दुबे मरहठिया गांव निवासी संजय ठाकुर की पत्नी किरण देवी मारपीट की घटना में घायल हो गयी. उसे गढ़वा सदर अस्पताल में भर्ती किया गया है. घटना के संबंध में किरण के पिता गढ़वा थाना क्षेत्र के टंडवा मुहल्ला निवासी मुन्नू ठाकुर ने आरोप लगाया है कि वह अपनी बेटी की शादी के बाद अपने दामाद को दहेज में गाड़ी दी थी. लेकिन दामाद ने वह गाड़ी बेच दी. इसके बाद वह किरण पर अपने पिता से दोबारा गाड़ी मांगने के लिए दबाव बना रहा था. कई बार ससुराल के लोगों ने पैसे की भी मांग की थी. लेकिन गरीबी के कारण उनकी मांग पूरी नहीं कर सके. इस बात को लेकर किरण की सास शांति देवी, ससुर सुरेंद्र ठाकुर एवं उसका पति संजय ठाकुर सभी एकजुट होकर उसे प्रताड़ित करते थे. किरण के साथ मारपीट भी की जाती थी. ससुराल के लोगों को समझाया भी गया था. लेकिन उन्होंने किरण के साथ फिर मारपीट की तथा उसे घायल कर दिया. घटना की जानकारी मिलने के बाद उसके पिता ने उसे गढ़वा सदर अस्पताल लाकर भर्ती कराया है.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola