दवा लेने जा रहा था, पुलिस ने पीट दिया
दवा लेने जा रहा था, पुलिस ने पीट दिया
गढ़वा थाना क्षेत्र के करमडीह गांव के समीप हाइवे पर ग्रामीणों एवं पुलिस की झड़प के दौरान वहां से गुजर रहा आशीष कुमार भी पुलिस की पिटाई से घायल हो गया. वह गढ़वा थाना क्षेत्र के महुलिया गांव का रहनेवाला है. सदर अस्पताल में उसका प्राथमिक उपचार कराया गया. आशीष ने बताया कि वह गढ़वा शहर की एक मेडिकल दुकान में काम करता है. मंगलवार को दस्त होने के कारण वह काम पर नहीं जा सका था. दोपहर में वह दवा लेने बाइक से गढ़वा जा रहा था. इसी दौरान पुलिस ने उसे पकड़ कर पीट दिया. उसके बायें हाथ में चोट लगी है. इसके बाद पुलिस के दो जवान उसकी बाइक पर सवार होकर भाग रहे ग्रामीणों को पकड़ने के लिए डुमरो गांव तक उसे लेकर गये. इसके बाद छोड़ दिया. तब वह जख्मी हालत में सदर अस्पताल में इलाज कराने आया.
आपके शहर में
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए