सेविका के पद पर वीणा कुमारी का चयन

Updated:
विज्ञापन

सेविका के पद पर वीणा कुमारी का चयन

विज्ञापन

नगर पंचायत क्षेत्र के दबगर मुहल्ला (चेचरिया) में स्थित आंगनबाड़ी केंद्र के लिए सेविका का चयन सोमवार को चयन समिति द्वारा आमसभा कर किया गया. योग्यता के आधार पर चयन समिति ने वीणा कुमारी का चयन किया. सेविका पद पर तीन उम्मीदवारों ने अपना दावा पेश किया था. इनमें पूजा कुमारी, वीणा कुमारी तथा सुषमा गुप्ता शामिल थी. चयन प्रक्रिया के नियमों के तहत पूजा कुमारी को मैट्रिक के लिए सात अंक, इंटर के लिये तीन अंक और स्नातक के लिये 10 अंक, कुल 20 अंक दिया गया. जबकि वीणा कुमारी को मैट्रिक के लिए 11 अंक, इंटर के लिए 15 अंक, स्नातक के लिये पांच अंक और स्नातकोत्तर के लिए सात अंक, कुल 38 अंक दिया गया. वहीं सुषमा गुप्ता को मैट्रिक के लिए 11 अंक, इंटरमीडिएट के लिए सात अंक तथा स्नातक के लिए चार अंक, कुल 22 अंक दिऐ गये. सर्वाधिक अंक प्राप्त करने पर वीणा कुमारी का चयन सेविका पद पर किय्या गया.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola