ePaper

केंद्रीय राज्य मंत्री ने मझिआंव में योजनाओं का किया निरीक्षण

Updated at : 22 Jan 2025 9:37 PM (IST)
विज्ञापन
केंद्रीय राज्य मंत्री ने मझिआंव में योजनाओं का किया निरीक्षण

केंद्रीय राज्य मंत्री बीएल वर्मा ने मझिआंव में योजनाओं का किया निरीक्षण

विज्ञापन

मझिआंव. केंद्रीय राज्य मंत्री बीएल वर्मा ने उपायुक्त शेखर जमुआर एवं अनुमंडल पदाधिकारी संजय कुमार पांडेय के साथ बुधवार को मझिआंव के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र एवं प्रखंड कार्यालय सहित अन्य स्थानों का निरीक्षण किया. केंद्रीय मंत्री ने सबसे पहले खजूरी स्थित एक महिला समूह के पीडीएस दुकान का निरीक्षण किया. इसके बाद उन्होंने करमडीह गांव जाकर वहां के बड़े तालाब का भी निरीक्षण किया. इसके बाद केंद्रीय मंत्री श्री वर्मा ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में आकर महिला वार्ड, प्रसव कक्ष, ओपीडी व कुपोषण केंद्र का निरीक्षण किया. निरीक्षण के पश्चात केंद्रीय मंत्री द्वारा प्रखंड कार्यालय के सभागार में बैठक की गयी. बैठक के पश्चात केंद्रीय मंत्री श्री वर्मा ने कहा कि वह इन सारी बातों की जानकारी देंगे. वहीं उपायुक्त शेखर जमुआर ने कहा कि पूरे भारत देश में भारत सरकार के नीति आयोग ने 500 प्रखंडों को आकांक्षी ब्लॉक घोषित किया है. वहां केंद्र सरकार द्वारा कई योजनाएं संचालित हैं. उन्होंने कहा कि गढ़वा जिला में एकमात्र मझिआंव प्रखंड आकांक्षी प्रखंड है. केंद्रीय मंत्री ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के निरीक्षण के बाद मझिआंव प्रखंड कार्यालय का भी निरीक्षण किया. इस दौरान केंद्रीय मंत्री, उपायुक्त एवं अनुमंडल पदाधिकारी सहित अन्य सभी पदाधिकारियों ने प्रखंड कार्यालय के सभागार में बैठक की. उपस्थित लोग : मौके पर अनुमंडल पदाधिकारी संजय कुमार पांडेय, सीओ प्रमोद कुमार, बीडीओ श्रीमती कनक एवं रेफरल अस्पताल प्रभारी डॉ गोबिंद सेठ सहित जिला स्तरीय कई पदाधिकारी उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola