टेंपो पलटने से महिला समेत दो घायल
टेंपो पलटने से महिला समेत दो घायल
गढ़वा- रंका मार्ग पर शनिवार को बीरबंधा गांव के पास टेंपो पलटने से महिला सहित दो लोग घायल हो गये. घायलों में गढ़वा थाना क्षेत्र के नावाडीह गांव निवासी मुस्लिम अंसारी एवं जरगढ़ गांव निवासी अरविंद पासवान की पत्नी लीला देवी शामिल है. दोनों को गढ़वा सदर अस्पताल में भर्ती किया गया है. परिजनों ने बताया कि कुछ लोग टेंपो से गढ़वा आ रहे थे. इसी क्रम में बीरबंधा गांव के पास टेंपो अनियंत्रित होकर पलट गया. घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया. इस घटना में टेंपो पर सवार अन्य लोगों को हल्की चोट लगी है.
आपके शहर में
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए