मिट्टी की चाल धंसने से तीन महिलाएं घायल

मिट्टी की चाल धंसने से तीन महिलाएं घायल
केतार थाना क्षेत्र के खोन्हर गांव की तीन महिला मिट्टी के चाल धंसने से गंभीर रूप से घायल हो गयी. घायलों में रंभा कुमारी पति रूपनारायण साह, कलावती देवी पति मनोज साह और सरिता देवी पति जीतन साह शामिल हैं. इलाज के लिए ले जाने के दौरान रंभा देवी की मौत हो गयी. सभी घायलों को परिजनों के द्वारा निजी वाहन से स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया. वहां से उन्हें सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया. परिजनों ने बताया कि तीनों महिलाएं दीपावली पर्व पर घर की लिपाई के लिए मिट्टी लेने घर से तीन किमी दूर दासीपुर गयी थीं. इसी दौरान मिट्टी की चाल धंस गयी और सभी महिलाएं दबकर गंभीर रूप से घायल हो गयीं.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




