अलग-अलग सड़क दुर्घटना में तीन लोग घायल

Updated:
विज्ञापन

अलग-अलग सड़क दुर्घटना में तीन लोग घायल

विज्ञापन

शनिवार की देर रात अलग-अलग सड़क मार्ग पर हुई दुर्घटना में तीन लोग घायल हो गये. पहली दुर्घटना श्री बंशीधर नगर धुरकी मुख्य मार्ग पर बरडीहा गांव के पास घटित हुई. इस दुर्घटना में धुरकी थाना क्षेत्र के करवा पहाड़ गांव निवासी स्व मोहन चौधरी के 50 वर्षीय पुत्र अजय चौधरी गंभीर रूप से घायल हो गया. स्थानीय लोगों ने घायल को 108 एंबुलेंस से अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया. वहां से चिकित्सकों ने इलाज के बाद स्थिति खतरे से बाहर बताया. दूसरी सड़क दुर्घटना बंशीधर नगर भवनाथपुर मुख्य मार्ग पर जंगीपुर तुलसीदामर सिवाना पर हुई. यहां सड़क पार कर रहे पशु को बचाने में मां -बेटे बाइक से गिरकर घायल हो गये. दोनो घायलों को स्थानीय लोगो ने अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया. इसमे एक की गंभीर स्थिति देखते हुए चिकित्सक ने बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया. घटना में घायल होनेवालों में थाना क्षेत्र के तुलसीदामर गांव निवासी ननकु यादव की 50 वर्षीय पत्नी सुनीता देवी और 19 वर्षीय पुत्र जितेंद्र यादव शामिल है. घटना के बाद घायल जितेंद्र को चिकित्सक ने सदर अस्पताल रेफर कर दिया. घटना के बारे में बताया गया कि मां-बेटे अपने रिश्तेदार के यहां से वापस घर लौट रहे थे. इसी दौरान यह दुर्घटना हुई.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola