बीपीओ के साथ कार्यालय में हुई धक्का मुक्की

Updated:
विज्ञापन

बीपीओ के साथ कार्यालय में हुई धक्का मुक्की

विज्ञापन

केतार. केतार प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी नीरज कुमार पाल ने अपने कार्यालय परिसर में घुसकर एक युवक पर गाली- गलौज एवं धक्का-मुक्की करते हुए सरकारी दस्तावेज फाड़ने का आरोप लगाया है. इस संबंध में उन्होंने केतार थाने में आवेदन देकर उक्त युवक पर कार्रवाई की मांग की है. श्री पाल ने बताया ��ि नावाडीह गांव निवासी रमजान अंसारी के तालाब में अनियमितता की शिकायत मिली थी. इसके बाद प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रशांत कुमार और उन्होंने उक्त योजना की जांच की थी. जांच के बाद संबंधित मुखिया, पंचायत सेवक एवं रोजगार सेवक से स्पष्टीकरण मांगा गया था. इधर शनिवार को श्री अंसारी ने उनके कार्यालय में पहुंचकर गाली-गलौज एवं धक्का-मुक्की करते हुए अभिलेख फाड़ दिया. इधर आरोपी युवक रमजान अंसारी ने कहा कि वह डिमांड सेव कराने गया था. उक्त सभी आरोप बेबुनियाद है.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola