पिपरा खुर्द में पूर्व सैनिक के घर 50 लाख रु की चोरी

Updated:
विज्ञापन

पिपरा खुर्द में पूर्व सैनिक के घर 50 लाख रु की चोरी

विज्ञापन

गढ़वा थाना क्षेत्र के पिपरा खूर्द गांव में भूतपूर्व सैनिक ललन सिंह के घर में चोरी हो गयी. चोरों ने सैनिक के घर से लगभग 50 लाख रुपये की सामग्री व नकद उड़ा लिये.. इनमें सोना-चांदी के गहने और नकदी सहित अन्य सामान शामिल है सेवानिवृत सैनिक ललन सिंह ने बताया कि इस घटना के बाद आसपास के लोगो में भय व्याप्त है. घटना की जानकारी मिलने के बाद अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी नीरज कुमार, गढ़वा थाना प्रभारी बृज कुमार अपने दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और पीड़ित ललन सिंह से घटना की जानकारी ली. इस संबंध में एसपी दीपक पांडेय ने बताया कि इस मामले में अभी तक थाने में आवेदन नहीं दिया गया है. पुलिस हर बिंदु की जांच कर रही है.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola