ePaper

युवक की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या

Updated at : 24 Jun 2024 9:27 PM (IST)
विज्ञापन
युवक की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या

युवक की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या

विज्ञापन

गढ़वा थाना क्षेत्र के पचपड़वा बाजार में अपराधियों ने दिनदहाड़े एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी. मृतक की पहचान गढ़वा थाना क्षेत्र के महुलिया नवाडीह गांव निवासी करार अंसारी के पुत्र तैयब अंसारी (25 वर्ष) के रूप में हुई है. घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि तैयब अंसारी किसी काम से पचपड़वा बाजार गया था. इस दौरान स्कॉर्पियो से आये अज्ञात अपराधियों ने उसे गोली मार दी. गोली तैयब अंसारी के सिर में लगी है. घटना के बाद स्थानीय लोगों ने आनन-फानन में उसे गढ़वा सदर अस्पताल लाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. घटना के संबंध में फिलहाल परिजन कुछ भी बताने से इनकार कर रहे हैं. घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने गढ़वा सदर अस्पताल पहुंचकर घटना की जानकारी ली. इस संबंध में थाना प्रभारी वृज कुमार ने बताया कि अज्ञात अपराधियों ने युवक को गोली मारकर हत्या की है. सूचना के बाद पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है. फिलहाल घटना क्यों घटी, इसकी जानकारी जुटाने में पुलिस लगी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola