चिकित्सकों की सुरक्षा व एकजुटता संगठन की पहली प्राथमिकता : अध्यक्ष

Updated:
विज्ञापन

आइएमए के नये पदाधिकारियों ने ली शपथ, वरिष्ठ चिकित्सक हुए सम्मानित

विज्ञापन

आइएमए के नये पदाधिकारियों ने ली शपथ, वरिष्ठ चिकित्सक हुए सम्मानित प्रतिनिधि, गढ़वा गढ़वा के इंडियन मेडिकल एसोसिएशन की ओर से शुक्रवार को सगुन बैंक्वेट हॉल में इंस्टॉलेशन सेरेमनी व सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का संचालन डॉ निशांत ने किया. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में आइएमए के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ गणेश प्रसाद उपस्थित थे. वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ संतोष कुमार व गढ़वा के सिविल सर्जन डॉ जॉन एफ कैनेडी मौजूद थे. इस अवसर पर नव-निर्वाचित पदाधिकारियों ने पदभार ग्रहण किया. अध्यक्ष पद का कार्यभार डॉ अरशद अंसारी संभाला. वहीं सचिव डॉ नीतू सिंह व कोषाध्यक्ष डॉ पी कश्मूर ने कार्यभार संभाला. नवनियुक्त अध्यक्ष डॉ अरशद अंसारी ने कहा कि उनकी पहली प्राथमिकता जिले के सभी चिकित्सकों को एकजुट रखना तथा उनकी सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करना होगा.इस दौरान वरिष्ठ चिकित्सक डॉ यासीन अंसारी, डॉ रागिनी अग्रवाल, डॉ जेपी सिंह, डॉ दिवाकर, डॉ नथुन साह, डॉ भारती, पूर्व अध्यक्ष डॉ एनके रजक, सचिव डॉ पंकज प्रभात व नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ पूर्णेंदु विमल को निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर के सफल संचालन के लिए सम्मानित किया गया शॉल एवं पौधा भेंटकर सम्मानित किया गया. मौके पर डॉ कमलेश, डॉ माहेरू यमानी, डॉ नौशाद आलम, डॉ आरके तरूण, डॉ मनोज दास, डॉ राहुल, डॉ पूजा, डॉ टी पीयूष, डॉ आलोक तिवारी आदि उपस्थित थे.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola