वार्ड का विकास हुआ, आगे भी हो कार्य

वार्डवासियों ने खुलकर दी अपनी राय, भविष्य में वार्ड के विकास की उम्मीद जतायी
वार्डवासियों ने खुलकर दी अपनी राय, भविष्य में वार्ड के विकास की उम्मीद जतायी – वार्डवासियों ने कहा- लोगों को पेयजल की समस्या से मिला निजात
– सड़क व नाली का निर्माण हुआ, साफ-सफाई की व्यवस्था दुरुस्त
ग्राउंड रिपोर्टवार्ड 07
…….. आंकड़ों में वार्ड की तसवीर कुल वोटर 1571 महिला मतदाता 783 पुरुष मतदाता 788 बूथ की संख्या 2 जितेंद्र सिंह गढ़वा गढ़वा नगर परिषद के वार्ड संख्या-7 के गढ़देवी मोहल्ला में रविवार को प्रभात खबर ने परिचर्चा कार्यक्रम का आयोजन किया, जिसमें क्षेत्र के नागरिकों ने खुलकर अपनी राय दी और वर्तमान में चल रहे विकास कार्यों, भविष्य की अपेक्षाओं तथा शहर के लिए आवश्यक सुविधाओं पर विस्तृत चर्चा की. इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग शामिल हुए और उन्होंने वार्ड के विकास, जरूरतों और समस्याओं को लेकर अपने विचार साझा किये. परिचर्चा के दौरान स्थानीय नागरिकों ने वार्ड के पूर्व पार्षद विनोद प्रसाद के कार्यों की सराहना की. लोगों ने कहा कि वार्ड में कई महत्वपूर्ण कार्य किये गये, जिनसे नागरिकों को सीधा लाभ मिला. खासकर पेयजल आपूर्ति, सड़क निर्माण और स्वच्छता के मामलों में अच्छा काम हुआ है. स्थानीय लोगों ने कहा कि वार्ड के कई मोहल्लों में पहले पेयजल की गंभीर समस्या थी, लेकिन शहरी जलापूर्ति योजना के तहत पाइपलाइन बिछाने से अब घर-घर पानी पहुंच रहा है. वार्ड में हुए विकास कार्यों से नागरिक संतुष्ट नजर आये, लेकिन कुछ कार्यों को लेकर उनकी अपेक्षाएं अभी भी बाकी हैं. एक नागरिक ने कहा कि वार्ड में सड़कों और नालियों के निर्माण से जलजमाव की समस्या कम हुई है, लेकिन कुछ स्थानों पर अभी भी मरम्मत की जरूरत है. इसके अलावा, सफाई व्यवस्था में भी सुधार हुआ है और अब नियमित सफाई होती है, जिससे वातावरण स्वच्छ बना हुआ है. परिचर्चा में नागरिकों ने भविष्य के लिए कुछ महत्वपूर्ण सुझाव दिये. उन्होंने जल निकासी, स्ट्रीट लाइट्स, स्वास्थ्य सेवाओं और शिक्षा सुविधाओं को प्राथमिकता देने की बात की.……………………
वार्ड में विकास के काम हुए हैं : अरविंद पटवा अरविंद पटवा ने कहा कि पिछले कुछ वर्षों में वार्ड में विकास के कई महत्वपूर्ण कार्य कराये गये हैं, जिसका लोगों को सीधा लाभ मिल रहा है. उन्होंने कहा कि सबसे बड़ी समस्या पेयजल की थी, जिसे दूर करने के लिए पाइपलाइन बिछाकर घर-घर पानी पहुंचाने का कार्य किया गया. अपेक्षा के अनुरूप हुआ है काम : नितेश कुमारनितेश कुमार ने कहा कि वार्ड में विकास का कार्य लोगों की अपेक्षा के अनुरूप हुआ है. उन्होंने बताया कि पेयजल, सड़क और साफ-सफाई जैसी बुनियादी सुविधाओं में सुधार हुआ है. लोगों की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर हल किया गया है.
वार्ड में हुए विकास कार्यों से संतुष्ट हूं : शंकर राम
शंकर राम ने कहा कि वार्ड में कई योजनाओं के तहत काम हुआ है, जिससे मैं संतुष्ट हूं. उन्होंने कहा कि पहले कई समस्याएं थीं, लेकिन अब धीरे-धीरे सभी समस्याओं का समाधान हो गया है. उन्होंने उम्मीद जतायी कि आने वाले समय में शेष कार्य भी पूरे किये जायेंगे. वार्ड के हर मोहल्ले में हुए विकास कार्य : सुगंध बघेलसुगंध बघेल ने कहा कि वार्ड के लगभग सभी मोहल्लों में विकास कार्य कराये गयें हैं. उन्होंने बताया कि सड़क, नाली और जलापूर्ति जैसी सुविधाओं को मजबूत करने का प्रयास किया गया है, जिससे आम नागरिकों को सुविधा मिली है.
पेयजल की समस्या को किया गया दूर : गुड्डू पटवा
गुड्डू पटवा ने कहा कि वार्ड में पेयजल की समस्या लंबे समय से बनी हुई थी, लेकिन अब पाइपलाइन के माध्यम से घर-घर पानी पहुंचने से लोगों को बड़ी राहत मिली है. उन्होंने कहा कि यह सबसे महत्वपूर्ण कामों में से एक है. सड़क और नाली का निर्माण हुआ है : सोनू कुमारसोनू कुमार ने कहा कि वार्ड में कई जगहों पर सड़क और नाली का निर्माण कराया गया है. इससे जलजमाव की समस्या कम हुई है और लोगों का आवागमन सुगम हुआ है.
बुनियादी समस्याओं का हुआ है समाधान : मनोज पासी
मनोज पासी ने कहा कि वार्ड में बुनियादी समस्याओं के समाधान की दिशा में सकारात्मक पहल हुई है. उन्होंने कहा कि आम जनता की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए विकास कार्य कराये गये हैं. गरीब व जरूरतमंदों को मिली है मदद : मुन्ना कुमारमुन्ना कुमार ने कहा कि वार्ड में गरीब और जरूरतमंद लोगों को भी मदद मिली है. कई योजनाओं का लाभ लोगों तक पहुंचा है, जिससे समाज के कमजोर वर्गों को राहत मिली है.
………………….
पूर्व पार्षद बोले 100 प्रतिशत पाइपलाइन का कार्य पूरा कराया गया : विनोद प्रसाद वार्ड के पूर्व पार्षद विनोद प्रसाद ने कहा कि उन्होंने अपने कार्यकाल के दौरान वार्ड के समग्र विकास को प्राथमिकता दी है. वार्ड में कई महत्वपूर्ण कार्य कराये गये हैं. उन्होंने बताया कि सबसे बड़ी समस्या पेयजल की थी, जिसका समाधान शत प्रतिशत कर दिया गया है. उन्होंने कहा कि वार्ड में विकास केंद्र का निर्माण कराया गया, जिससे स्थानीय लोगों को विभिन्न योजनाओं की जानकारी और सुविधाएं मिल रही हैं. साथ ही विधवा, विकलांग और वृद्धा पेंशन जैसी सामाजिक सुरक्षा योजनाओं का लाभ जरूरतमंदों तक पहुंचाने का प्रयास किया गया है. उन्होंने कहा कि इसके साथ ही विकास के अन्या कार्य भी कराये गयें हैं. ……………….एक्सपर्ट की राय
स्वास्थ्य व आधारभूत सुविधाओं पर देना होगा जोर : डॉ पंकज प्रभातशहर के निवासी सह प्रसिद्ध डीएम कार्डियोलॉजिस्ट डॉ पंकज प्रभात ने कहा कि नगर परिषद का मुख्य उद्देश्य शहर में स्वच्छता, पेयजल, जल निकासी, सड़क, प्रकाश व्यवस्था और नागरिक सुविधाओं को बेहतर बनाना था. शुरुआती वर्षों में कुछ कार्य जरूर हुए, लेकिन तेजी और निरंतरता के साथ विकास नहीं हो सका. कई क्षेत्रों में अब भी जलजमाव, गंदगी और पेयजल की समस्या बनी हुई है, जो गंभीर चिंता का विषय है. उन्होंने कहा कि शहर के विकार के लिए स्वास्थ्य व आधारभूत सुविधाओं पर जोर देना होगा.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




