घर से बाइक चोरी कर नदी में फेंकी

Updated:
विज्ञापन
घर से बाइक चोरी कर नदी में फेंकी

घर से बाइक चोरी कर नदी में फेंकी

विज्ञापन

भवनाथपुर. अरसली गांव में सुदेश विश्वकर्मा की बाइक की चोरी कर अज्ञात लोगों ने उसे नदी में फेंक दिया. सुदेश विश्वकर्मा ने थाना में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है. सुदेश ने बताया कि वह सेल में रविवार को बिजली कनेक्शन का काम कर रहे थे और बाइक उनके घर के बाहर खड़ी थी. काम करने के दौरान रात हो जाने के कारण वह टाउनशिप में ही सो गये. सुबह गांव के ही एक व्यक्ति ने बाइक मांगने के लिए उन्हें फोन किया. उन्होंने बाइक देने पर सहमति भी जता दी और उक्त व्यक्ति को घर के बाहर से बाइक ले जाने को कहा. कुछ देर बाद फोन आया कि घर के बाहर बाइक नहीं है. इसके बाद खोजबीन शुरू की गयी, जिसमें बाइक नदी में मिला. सुदेश ने थाने में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है.

विज्ञापन
Akarsh Aniket

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola