Garhwa News: विधायक जयराम महतो पर अभद्र व्यवहार का आरोप, पुलिस एसोसिएशन ने जतायी नाराजगी, कार्रवाई की मांग
प्रेस वार्ता करते पुलिस एसोसिएशन के लोग | Prabhat Khabar Network
गढ़वा में विधायक जयराम महतो द्वारा पुलिस अधिकारियों से अभद्र व्यवहार करने पर पुलिस एसोसिएशन ने कड़ी नाराजगी जताई है और उचित कार्रवाई की मांग की है।
गढ़वा: विधायक जयराम महतो पर पुलिस पदाधिकारियों से कथित तौर पर गाली-गलौज और अभद्र व्यवहार करने के आरोप को लेकर गढ़वा पुलिस एसोसिएशन ने नाराजगी जतायी है. एसोसिएशन के अध्यक्ष रोहित चौबे और सचिव उदय सिंह ने प्रेस वार्ता कर घटना की निंदा की और उचित कार्रवाई की मांग की.
आपके शहर में
अध्यक्ष रोहित चौबे ने आरोप लगाया कि विधायक ने फोन पर पुलिस पदाधिकारी से बातचीत के दौरान कथित तौर पर अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया. उन्होंने कहा कि किसी कार्रवाई से असहमति होने पर संवैधानिक और विभागीय व्यवस्था के तहत शिकायत की जा सकती है. मामले को विधानसभा में भी उठाया जा सकता है, लेकिन पुलिस अधिकारी के साथ अभद्र व्यवहार उचित नहीं है. यह भी पढ़ें : Garhwa News: रक्षाबंधन पर गढ़वा में लगा भीषण जाम, चार प्रमुख मार्गों पर वाहनों की लंबी कतार, घंटों फंसे लोग
बालू मामले में खनन विभाग की भूमिका
बालू से जुड़े मामले में रोहित चौबे ने कहा कि इसकी जांच और कार्रवाई मुख्य रूप से खनन विभाग का विषय है. पुलिस का काम कानून-व्यवस्था बनाए रखना है. उन्होंने कहा कि एसोसिएशन केंद्रीय पुलिस एसोसिएशन के रुख का समर्थन करता है.
रोहित चौबे ने कहा कि मामले का समाधान नहीं होने पर आंदोलन और जरूरत पड़ने पर हड़ताल पर भी विचार किया जा सकता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए