बाइक को बचाने में टेंपो पलटा, पांच महिलाएं घायल

Updated:
विज्ञापन

बाइक को बचाने में टेंपो पलटा, पांच महिलाएं घायल

विज्ञापन

भवनाथपुर थाना क्षेत्र के मकरी गांव के समीप तीखे मोड़ पर सामने से आ रही बाइक को बचाने के क्रम में एक टेंपो अनियंत्रित होकर पलट गया. वहीं इसमें सवार पांच महिलाएं घायल हो गयीं. इनमें खरौंधी थाना क्षेत्र के राजी आंगनबाड़ी केंद्र की सेविका मीना देवी पति नन्हकू राम, ममता देवी पति श्रीकांत पटेल, सुमित्रा देवी पति अजय राम, बबिता देवी पति राजकुमार भारती और कोइली देवी पति बलचन साह शामिल हैं. सभी खरौंधी के राजी की रहने वाली हैं. इन सबको स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया. यहां तैनात महिला चिकित्सक अनुपमा कुमारी ने प्राथमिक इलाज करने के बाद गंभीर रूप से घायल सुमित्रा, बबिता और कोइली देवी को बेहतर इलाज के सदर अस्पताल रेफर कर दिया है.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola