पेड न्यूज व आचार संहिता उल्लंघन पर त्वरित कार्रवाई करें

Updated:
विज्ञापन

पेड न्यूज व आचार संहिता उल्लंघन पर त्वरित कार्रवाई करें

विज्ञापन

गढ़वा. नगरपालिका आम निर्वाचन के दौरान मीडिया में प्रकाशित व प्रसारित होने वाली खबरों की सतत निगरानी को लेकर समीक्षा बैठक हुई. बैठक की अध्यक्षता मीडिया कोषांग के नोडल पदाधिकारी पंकज कुमार गिरि ने की. बैठक में मीडिया एवं पब्लिसिटी सेल व एमसीएमसी (मीडिया सर्टिफिकेशन एंड मॉनिटरिंग कमेटी) सेल के पदाधिकारी और कर्मी उपस्थित थे. बैठक के दौरान नोडल पदाधिकारी ने नगर पालिका आम निर्वाचन के सफल व निष्पक्ष संचालन को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिये. उन्होंने कहा कि निर्वाचन अवधि में प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक एवं सोशल मीडिया पर विशेष सतर्कता बरतना अनिवार्य है. आदर्श आचार संहिता का हर हाल में पालन सुनिश्चित किया जाना चाहिए. उन्होंने निर्देश दिया कि समाचारों, विज्ञापनों एवं सोशल मीडिया कंटेंट की नियमित और कड़ी निगरानी की जाये. पेड न्यूज, भ्रामक खबर या आचार संहिता उल्लंघन से जुड़ी सामग्री पर त्वरित कार्रवाई की जाये. नोडल पदाधिकारी ने मीडिया व पब्लिसिटी सेल और एमसीएमसी सेल के बीच बेहतर समन्वय बनाकर कार्य करने पर जोर दिया. उन्होंने कहा कि आपसी तालमेल से ही प्रभावी निगरानी संभव है. बैठक में जानकारी दी गयी कि जिला जनसंपर्क कार्यालय में स्थापित नियंत्रण कक्ष के माध्यम से मीडिया से जुड़ी सभी गतिविधियों की नियमित मॉनिटरिंग की जायेगी. निर्वाचन से संबंधित आधिकारिक सूचनाओं का समय पर और तथ्यात्मक प्रसारण सुनिश्चित किया जायेगा.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola