महिला की संदिग्ध मौत, हत्या का आरोप

Updated:
विज्ञापन

महिला की संदिग्ध मौत, हत्या का आरोप

विज्ञापन

बरडीहा थाना क्षेत्र के सरस्वतिया गांव निवासी सुखाड़ी यादव की पत्नी चंद्रवती देवी (40 वर्ष) की मौत संदिग्ध अवस्था में हो गयी. घटना के संबंध में मृतका के ससुर रामजी यादव ने बताया कि वह गांव में एक शादी समारोह में गयी थी. वहां उसे पेट में दर्द होने लगा, इसके बाद वह घर आ गयी. लेकिन रात होने तथा अस्पताल जाने का साधन न होने के कारण घर में ही उसका उपचार किया गया. इसके बाद उसे दर्द से थोड़ा आराम मिला. लेकिन उसके बाद रात में ही उसकी मौत हो गयी. इधर मृतका के भाई खरडीहा गांव निवासी उमेश यादव ने आरोप लगाया है कि चंद्रवती देवी को घर के लोग बराबर प्रताड़ित करते थे. इसके अलावा उसके साथ मारपीट भी की जाती थी. मृतका के ससुराल वालों ने कई बार धमकी भी दी थी. इसको लेकर थाने में आवेदन दिया गया था. उसने आशंका जतायी कि चंद्रवती देवी के साथ मारपीट कर उसकी हत्या कर दी गयी है. घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर अंत्यपरीक्षण के लिए गढ़वा सदर अस्पताल भेज दिया. पुलिस मामले की छानबीन में जुट गयी है.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola