सड़क के गड्ढे में फंसी एसपी की गाड़ी

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 04 Aug 2024 8:40 PM

विज्ञापन

सड़क के गड्ढे में फंसी एसपी की गाड़ी

विज्ञापन

रंका थाना मोड़ के समीप बौली कुआं के पास गढ़वा-अंबिकापुर राष्ट्रीय राजमार्ग-343 पर बने गड्ढे में एसपी दीपक कुमार पांडेय की गाड़ी फंस गयी. एसपी के सुरक्षा जवानों ने गाड़ी को बड़ी मशक्कत से धक्का देकर बाहर निकाला. विदित हो कि पिछले दो दिनों से हो रही लगातार बारिश से बौली कुआं के पास राष्ट्रीय राजमार्ग पर बने गड्ढे में जल जमाव हो गया है. प्रभात खबर पिछले चार वर्षों से बौली कुआं के पास एनएच-343 पर बने गड्ढे में जल जमाव की खबर प्रमुखता से प्रकाशित करता रह है. लेकिन स्थानीय विधायक सह पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर एवं स्थानीय प्रशासन की ओर से इसकी मरम्मति को लेकर कोई पहल नहीं की गयी है. जानकारी के अनुसार गढ़वा एसपी एक कार्यक्रम में शामिल होने रमकंडा जा रहे थे. उनके साथ रंका एसडीपीओ रोहित रंजन सिंह भी थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola