जनसंपर्क कर भाजपा प्रत्याशी के लिए वोट मांगा

जनसंपर्क कर भाजपा प्रत्याशी के लिए वोट मांगा
भाजपा नेताओं ने शनिवार को यूपी के दुद्धी विधानसभा क्षेत्र में जनसंपर्क कर लोगों से सोनभद्र संसदीय क्षेत्र से एनडीए गठबंधन की प्रत्याशी रिंकी कोल एवं दुद्धि विधानसभा क्षेत्र से पार्टी के प्रत्याशी श्रवण गोंड़ के पक्ष में मतदान करने की अपील की. इस दौरान भाजपा नेताओं ने यूपी के संगठन मंत्री धर्मपाल सिंह से भी मुलाकात कर बाबा बंशीधर का चित्र देकर सम्मानित किया. भाजपा नेताओं ने दुद्धि विधानसभा क्षेत्र के बरिखर, अमवार, महुली, जामपानी, छतरपुर व गोइठा समेत कई गांवों में जनसंपर्क कर नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने एवं यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के हाथों को मजबूत करने की अपील की. इस दौरान भाजपा के पूर्व गढ़वा जिलाध्यक्ष रघुराज पांडेय, पूर्व जिला महामंत्री इंद्रमणि जायसवाल, महामंत्री विकास कुमार स्वदेशी, भाजयुमो के शहरी मंडल अध्यक्ष विक्रांत कुमार सिंह उर्फ सोनू सिंह, आनंद सिंह व कन्हाई प्रसाद सहित कई लोग मौजूद थे
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




