विद्यालय से स्मार्ट टीवी व कंप्यूटर उपकरण की हुई चोरी
विद्यालय से स्मार्ट टीवी व कंप्यूटर उपकरण की हुई चोरी
गढ़वा. गढ़वा थाना क्षेत्र के हूर राजकीय मध्य विद्यालय में शुक्रवार की रात अज्ञात चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया. विद्यालय के कंप्यूटर कक्ष और वर्गकक्ष से शैक्षणिक उपकरण की चोरी हुई है. शनिवार सुबह विद्यालय पहुंचने पर प्रभारी प्रधानाध्यापक आशुतोष कुमार घटना की जानकारी मिली. इसके बाद उन्होंने थाना प्रभारी मामले की जानकारी दी. पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है. प्रधानाध्यापक के अनुसार वर्गकक्ष से स्मार्ट टीवी और सेटअप बॉक्स गायब था, जबकि कंप्यूटर कक्ष से डेस्कटाप, सीपीयू, माउस, मोनिटर, वेब कैमरा, माइक्रोफोन, प्रिंटर, नेटवर्किंग राउटर, यूपीएस और वोल्टेज स्टेबलाइजर सहित अन्य उपकरण की चोरी हो गयी. उन्होंने बताया कि कुछ दस्तावेजों को भी क्षतिग्रस्त किया गया है. घटना की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए