परीक्षा नियंत्रक पद पर सुरेंद्र पांडेय का चयन
परीक्षा नियंत्रक पद पर सुरेंद्र पांडेय का चयन
गढ़वा : संबद्ध डिग्री महाविद्यालय महासंघ ने नीलांबर-पीतांबर विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक के पद पर विश्वविद्यालय के वाणिज्य संकाय के विभागाध्यक्ष डॉ सुरेंद्र कुमार पांडेय का चयन किये जाने के निर्णय का स्वागत किया है़ साथ ही विश्वविद्यालय प्रशासन के इस निर्णय को सही कदम बताया है़
आपके शहर में
महासंघ के पदाधिकारियों ने इसके लिए विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ राम लखन सिंह, उप कुलपति डॉ दीप नारायण यादव व कुलसचिव डॉ जयंत शेखर को बधाई दी है़ साथ ही कहा है कि डॉ पांडेय ने सहायक परीक्षा नियंत्रक के पद पर पूर्व के वर्षों में कार्य किया था़
लिहाजा उनके पास परीक्षा विभाग के दायित्व निर्वहन का पूरा अनुभव है़ स्वागत करने वालों में प्रो विवेकानंद उपाध्याय, प्रो बृज बिहारी सिंह, डॉ अरुण कुमार तिवारी, डॉ विनोद कुमार द्विवेदी, प्रो परवेज आलम, प्रो कमलेश कुमार सिन्हा, डॉ रेणु त्रिवेदी, प्रो प्रदीप कुमार तिवारी सहित अन्य लोगों का नाम शामिल है.
Post by : Pritish Sahay
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए