थाने में थाना प्रभारी से की हाथापायी, भेजा गया जेल

Updated:
विज्ञापन

थाने में थाना प्रभारी से की हाथापायी, भेजा गया जेल

विज्ञापन

बरडीहा थाना में घुसकर थाना प्रभारी अवधेश कुमार यादव के साथ हाथापाई करने एवं वर्दी पर हाथ डालनेवाले ललगाड़ा गांव निवासी संजय यादव को पुलिस ने गिरफ्तार कर मंगलवार को जेल भेज दिया. इस संबंध में थाना प्रभारी ने बताया कि सोमवार को घरेलू विवाद में संजय यादव के भाई धनंजय यादव ने उसकी पत्नी रीना देवी को मारकर जख्मी कर दिया था. इसके बाद थाना में रीना देवी ने प्राथमिकी दर्ज करायी. इस पर अनुसंधान करनेवाले ऑफिसर ने पुलिस बल के साथ जाकर घटनास्थल पर छानबीन भी की. इस दौरान धनंजय यादव पुलिस को देखते ही फरार हो गया. इसके बाद संजय यादव थाना पहुंचा और कहा कि अभी तुरंत चलिये और धनंजय यादव को गिरफ्तार कीजिए. इस पर थाना प्रभारी ने कहा कि वह पुलिस वाहन को देखते ही फरार हो जा रहा है. इसलिए उसे रात में पकड़ेंगे. इतना सुनते ही वह आग बबूला हो गया और तत्काल पुलिस को गांव में भेजने के लिए दबाव बनाने लगा. इसके बाद अप्रत्याशित रूप से वह थाना प्रभारी के साथ उलझ गया और हाथापाई करने लगा. उसने वर्दी पर भी हांथ डाला. इय देख सभी भौचक रह गये. आसपास उपस्थित पुलिस के जवानों ने संजय यादव को पकड़ लिया. प्राथमिकी दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola