स्कॉर्पियो ने स्कूटी में मारी टक्कर, एक की मौत, एक घायल

Updated:
विज्ञापन

स्कॉर्पियो ने स्कूटी में मारी टक्कर, एक की मौत, एक घायल

विज्ञापन

बहियार खुर्द निवासी लालजी राम का 19 वर्षीय पुत्र पवन कुमार की मौत हो गयी. वहीं एक गंभीर रूप से घायल हो गया. बताया गया कि पवन कुमार व डिहरी खैराहा निवासी गोलू कुमार स्कूटी से सीरिया टोंगर मोड़ पर घर का सामान लेने जा रहे थे. इसी क्रम में विपरीत दिशा श्री बंशीधर नगर की और से आ रही स्कार्पियो की चपेट में वे आ गये. इससे पवन व गोलू गंभीर रूप से घायल हो गये. दोनो घायलों को अनुमंडलीय स्वास्थ्य केंद्र नगर उटारी में प्राथमिक उपचार के लिए ले जाने के क्रम में पवन की मौत हो गयी. शव को पोस्टमार्टम कराने के बाद बांकी नदी में अंतम संस्कार कर दिया गया. इसके पूर्व शव घर पहुंचते ही परिजनों के चीत्कार से आसपास का माहौल गमगीन हो गया. मालूम हो की एक सप्ताह पूर्व भी रेलवे स्टेशन के समीप हुई बाइक दुर्घटना में मेराल थाना क्षेत्र के पथरिया निवासी योगेंद्र बियार की मौत हो गयी थी.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola