एसपी को आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज करने की मांग
एसपी को आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज करने की मांग
गढ़वा. रंका निवासी महेंद्र प्रसाद साहु ने शुक्रवार को समाहरणालय में पुलिस अधीक्षक अमन कुमार को आवेदन देकर चोरी के मामले में प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की है. आवेदन में उन्होंने रंका थाना प्रभारी पर चोरी की घटना को दबाने व पीड़ित के साथ दुर्व्यवहार करने का आरोप लगाया है. उन्होंने कहा है कि वे अपने आवास के पीछे अपनी ही जमीन पर सीट लगावायी थी, जिसे 18 फरवरी को चोरों ने गायब कर दिया. इसकी जानकारी उन्होंने रंका थाना प्रभारी को दी. जांच-पड़ताल के दौरान चोरी के सामान रंका निवासी विजय प्रसाद के दो मंजिला इमारत से बरामद किया गया. इसके पश्चात विजय प्रसाद को थाना में पकड़कर लाया गया, लेकिन प्राथमिकी दर्ज नहीं की गयी. उन्होंने पुलिस अधीक्षक से इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर कानूनी कारवाई करने की मांग की है.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए