गोविंद उवि के मैदान में होगा गणतंत्र दिवस का मुख्य समारोह
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 04 Jan 2025 9:22 PM
गोविंद उवि के मैदान में होगा गणतंत्र दिवस का मुख्य समारोह
गढ़वा. जिला मुख्यालय में गणतंत्र दिवस समारोह के आयोजन को लेकर शनिवार को उपायुक्त शेखर जमुआर की अध्यक्षता में एक बैठक हुई. स्थानीय समाहरणालय स्थित सभाकक्ष में हुई इस बैठक में जिलास्तरीय पदाधिकारी एवं विभिन्न सरकारी-गैर सरकारी विद्यालयों के प्रधानाचार्य उपस्थित हुए. बैठक में मुख्य कार्यक्रम स्थल का चयन करते हुए झंडोत्तोलन कार्यक्रम, मुख्य समारोह स्थल पर मंच का निर्माण, मुख्य समारोह स्थल के मंच पर बैठने की व्यवस्था, मुख्य समारोह स्थल पर चिकित्सा व्यवस्था, आमंत्रण कार्ड का मुद्रण एवं वितरण, प्रभात फेरी, परेड का आयोजन, झांकी से संबंधित कार्यक्रम, राष्ट्रगान का पूर्वाभ्यास, विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों को सम्मानित करने, मुख्य समारोह स्थल पर अग्निशमन की व्यवस्था, मुख्य समारोह स्थल पर ध्वनि विस्तारक यंत्र की व्यवस्था, सांस्कृतिक कार्यक्रम, मुख्य समारोह स्थल पर विधि व्यवस्था, मुख्य समारोह स्थल पर पेयजल एवं शौचालय की व्यवस्था/विद्युत आपूर्ति की व्यवस्था, क्रिकेट मैच का आयोजन सहित अन्य सभी तैयारियों की रूप रेखा बनायी गयी. आवागमन बधित रहेगा : गणतंत्र दिवस के दिन प्रातः 06 बजे से अपराह्न 12 बजे तक भारी वाहनों का मुख्य सड़क से आवागमन बंद रहेगा. ताकि प्रभात फेरी समेत अन्य कार्यक्रमों के आयोजन में समस्या उत्पन्न न हो. कार्यक्रम स्थल एवं शहर की साफ-सफाई को लेकर कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद गढ़वा को निर्देश दिया गया. कार्यक्रम के दौरान निर्बाध रूप से विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने का निर्देश कार्यपालक अभियंता विद्युत प्रमंडल को दिया गया. इसी तरह अन्य अधिकारियों को उनके दायित्व को लेकर निर्देशित किया गया. कहां कब होगा झंडोत्तोलन गणतंत्र दिवस समारोह में सार्वजनिक झंडोत्तोलन का मुख्य कार्यक्रम गोविंद उच्च विद्यालय के मैदान में किया जायेगा. मुख्य झंडोत्तोलन का समय प्रातः 09.05 बजे निर्धारित किया गया. गणतंत्र दिवस के दिन अन्य सभी सरकारी कार्यालयों-स्थलों पर भी झंडोत्तोलन किया जायेगा.समाहरणालय गढ़वा में प्रातः 10:35 बजे, अनुमंडल कार्यालय गढ़वा में प्रातः 11:00 बजे, जिला परिषद कार्यालय डाकबंगला में 11:15 बजे, नगर परिषद कार्यालय गढ़वा में प्रातः 11:25 बजे तथा पुलिस लाइन गढ़वा में प्रातः 11:40 बजे तिरंगा फहराया जायेगा. पूर्व संध्या पर होगा सांस्कृतिक कार्यक्रम गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर 25 जनवरी को शाम पांच बजे से सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा. सांस्कृतिक कार्यक्रम में स्कूली बच्चों के अतिरिक्त स्थानीय गायक एवं गायिकाओं को भी आमंत्रित किया जायेगा. उपस्थित लोग : बैठक में उप विकास आयुक्त पशुपतिनाथ मिश्रा, अपर समाहर्ता राज महेश्वरम, निदेशक डीआरडीए रविश राज सिंह, अनुमंडल पदाधिकारी गढ़वा संजय कुमार, सिविल सर्जन डॉ अशोक कुमार, अपर पुलिस अधीक्षक आरडी बड़ाइक, समाज कल्याण पदाधिकारी प्रमेश कुशवाहा, जिला शिक्षा अधीक्षक अनुराग मिंज, जिला शिक्षा पदाधिकारी कैसर रजा समेत अन्य कई पदाधिकारी व संस्थानों के लोग उपस्थित थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










