राजा पहाड़ी पर झूला लगाने का नहीं चुकाया टैक्स, नगर पंचायत ने किया सील; अब पेनाल्टी भरने पर ही खुलेगा

Updated:
विज्ञापन

झूला सील करते नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी राजकमल मिश्रा

श्री बंशीधर नगर स्थित राजा पहाड़ी पर एक झूले को नगर पंचायत प्रशासन ने सील कर दिया है. यह कार्रवाई झूले के संचालक द्वारा टैक्स न चुकाने और गंदगी फैलाने की शिकायत मिलने पर हुई है.

विज्ञापन

श्री बंशीधर नगर, गढ़वा: नगर पंचायत प्रशासन ने श्री बंशीधर नगर स्थित प्रसिद्ध राजा पहाड़ी पर बिना टैक्स चुकाये संचालित किये जा रहे झूले के खिलाफ कार्रवाई की है. नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी राजकमल मिश्रा ने रविवार को झूले को तत्काल प्रभाव से सील कर दिया.

आपके शहर में

विज्ञापन

नोटिस के बाद भी नहीं जमा किया टैक्स

कार्यपालक पदाधिकारी राजकमल मिश्रा ने बताया कि झूला संचालक ने नियमानुसार आवश्यक टैक्स जमा कर एनओसी और अनुमति नहीं ली थी. प्रशासन की ओर से 20 से 25 दिनों का समय देने के साथ कई बार नोटिस भी भेजा गया, लेकिन इसके बावजूद संचालक ने आवश्यक औपचारिकताएं पूरी नहीं कीं और नगर पालिका टैक्स भी जमा नहीं किया. इसके अलावा परिसर में लगातार गंदगी फैलाने की शिकायतें भी मिल रही थीं.

पेनाल्टी जमा होने के बाद ही हटेगी सील

राजकमल मिश्रा ने स्पष्ट किया कि बकाया शुल्क और पेनाल्टी जमा करने के बाद ही सील हटाने पर विचार किया जाएगा. उन्होंने कहा कि यदि प्रशासन के निर्देशों का उल्लंघन किया गया, तो सामान जब्त करने के साथ संचालक के खिलाफ प्राथमिकी (एफआइआर) दर्ज करायी जाएगी.

मौके पर नगर प्रबंधक प्रमेय मंडिलवार, जेई सहित नगर पंचायत कार्यालय के कर्मी मौजूद थे.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola