नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़ के केस में फरार थे प्रधानाध्यापक, इश्तहार के बाद कोर्ट में किया सरेंडर

Updated:
विज्ञापन

केतार में नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़ के आरोपी प्रधानाध्यापक सुनील कुमार पांडेय ने पुलिस दबाव के बाद पोक्सो कोर्ट में किया आत्मसमर्पण. जानें पूरी खबर.

विज्ञापन

केतार. केतार थाना कांड संख्या 35/26 के फरार आरोपी एवं मध्य विद्यालय ताली के तत्कालीन प्रभारी प्रधानाध्यापक सुनील कुमार पांडेय ने पुलिस के बढ़ते दबाव के बीच सोमवार को पोक्सो न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया. इधर केस दर्ज होने के बाद से ही आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही थी.

आपके शहर में

विज्ञापन

इससे पूर्व न्यायालय द्वारा सुनील कुमार पांडेय के विरुद्ध गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया था. गिरफ्तारी नहीं होने पर पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर आरोपी के स्थायी पता ग्राम शिवपुर, थाना कांडी, जिला गढ़वा तथा वर्तमान पता साहिजना, थाना व जिला गढ़वा स्थित आवास पर इश्तहार चस्पा किया था.

उल्लेखनीय है कि केतार थाना क्षेत्र की एक नाबालिग छात्रा के साथ छेड़छाड़ एवं यौन उत्पीड़न के आरोप में 28 जून 2026 को केतार थाना में कांड संख्या 35/26 दर्ज किया गया था. घटना के समय सुनील कुमार पांडेय केतार थाना क्षेत्र स्थित मध्य विद्यालय ताली में प्रधानाध्यापक के पद पर कार्यरत थे.

पुलिस के बढ़ते दबाव और लगातार छापेमारी के बीच आरोपी ने सोमवार को न्यायालय के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया. मामले का अनुसंधान जारी है और पुलिस द्वारा आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola