अभाविप के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य बने प्रिंस
अभाविप के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य बने प्रिंस
कांडी. कोयला नगरी धनबाद में आयोजित अभाविप झारखंड की रजत जयंती सह प्रदेश अधिवेशन पांच जनवरी को संपन्न हुआ. इसमें नये सत्र के लिए कार्यकारिणी की घोषणा की गयी. इसी कड़ी में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद कांडी के नगर मंत्री प्रिंस कुमार सिंह को उक्त अधिवेशन में प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य का दायित्व सौंपा गया. प्रिंस मूलतः कांडी के निवासी हैं. उन्होंने श्री सतगुरु जगजीत सिंह नामधारी महाविद्यालय गढ़वा से राजनीतिक विज्ञान विषय से स्नातक किया है. अभी वह स्नातकोत्तर में अध्ययनरत हैं. प्रिंस 2019 से ही विद्यार्थी परिषद में हैं. जिला संयोजक शुभम तिवारी, सचिन चौबे, लक्की कुमार, अमलेश कुमार, विशाल मेहता व ऋतुराज कुमार सहित अन्य अभाविप कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई दी है.
आपके शहर में
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए