मुल्क में अमन चैन, खुशहाली एवं तरक्की की दुआ मांगी

Updated at : 17 Jun 2024 8:09 PM (IST)
विज्ञापन
मुल्क में अमन चैन, खुशहाली एवं तरक्की की दुआ मांगी

मुल्क में अमन चैन, खुशहाली एवं तरक्की की दुआ मांगी

विज्ञापन

त्याग, बलिदान, प्रेम और सौहार्द का प्रतीक ईद-उल-अजहा पर्व अनुमंडल मुख्यालय सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रो में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया. ईदगाह व मस्जिदों में मुस्लिम धर्मावलंबियों ने नमाज अदा की. इसके बाद एक दूसरे को बधाई दी. इस दौरान बच्चे युवा और बुजुर्गों में खासा उत्साह देखा गया. लोगों ने बकरीद की नमाज अदा कर मुल्क में अमन चैन खुशहाली, आपसी भाईचारा एवं तरक्की की दुआ मांगी. अनुमंडल मुख्यालय गोसाईंबाग स्थित ईदगाह, बरडीहा मस्जिद, नरही स्थित ईदगाह, कुशदण्ड स्थित ईदगाह, कधवन स्थित ईदगाह व हुलहुला स्थित मस्जिद सहित अन्य जगहों पर बकरीद की नमाज अदा की गयी. गोसाईंबाग स्थित ईदगाह में मोहतमिम अब्दुल कादिर साहब ने नमाज अदा करायी. ईदगाह पर पूर्व विधायक अनंत प्रताप देव,झामुमो नेत्री किरण देवी,झामुमो अनुमंडल अध्यक्ष मुक्तेश्वर पांडेय, अमरनाथ पांडेय व जदयू नेता रवि प्रकाश बबलू ने लोगों से मिलकर मुबारकबाद दी. पूर्व विधायक अनंत प्रताप देव ने कहा कि बकरीद का त्योहार समानता और भाईचारे का संदेश देता है. उपस्थित लोग : मौके पर मौलाना एजाज अंजुम, मौलाना पैगाम रजा,अंजुमन कमेटी सदर तौहीद खान सरपरस्त शमीम खान, सीनियर तस्लीम खान, कलाम खान, महमुद आलम सीनियर लालबाबू खान, आमीन खान, तस्लीम खान, फुलटून खान, तौवाब खान, ईदगाह सदर सुहैल आलम, नौशाद आलम,अबुताज, बाबू सदर मुश्ताक अहमद शेख,सेक्रेटरी डॉ ताहीर हुसैन, राहत हुसैन, राकिब अनवर, डॉ रिजवान अहमद, मसउवर अंसारी,उ स्मान अंसारी, फिरोज आलम, अहमद अंसारी शमीम अख्तर, साजिद रजा, अमीर हसन, साबिद अंसारी, रईस, अफरोज, मकसूद, रागिब,गुलाम, समसिर अजीजी, रासिब, कासिफ व नौशाद,असलम उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola