गढ़वा की जनता परिवर्तन चाहती है : ठाकुर प्रसाद

Updated:
विज्ञापन

गढ़वा की जनता परिवर्तन चाहती है : ठाकुर प्रसाद

विज्ञापन

भाजपा गढ़वा कार्यालय में झामुमो छोड़कर मेराल के कई युवा भाजपा में शामिल हो गये. भाजपा जिलाध्यक्ष ठाकुर प्रसाद महतो ने सबको माला पहनाकर पार्टी में शामिल कराया. उन्होंने कहा कि झामुमो के गुंडाराज से जनता त्राहिमाम कर रही है. मेराल के तरके गांव में झामुमो के लोगों ने जनता के साथ मार-पीट की है. मंत्री के लोग लाठी व डंडे का सहारा लेकर जनता की आवाज दबाने में लगे हैं. गुंडागर्दी करनेवाले झामुमो के लोगों को जनता ने सत्ता से हटाने का मन बना लिया है. विधानसभा चुनाव में गढ़वा की जनता परिवर्तन चाहती है. पार्टी में शामिल होनेवाले : इनमें मुख्य रूप से विजय साह, रामाशीष साह, सुखनाथ साह, सुशील साह, शिव पूजन साह, सकेन्द्र साह, अजय साह, अनुप साह, दीपक प्रसाद, केतन प्रसाद, राज गुप्ता, लवकुश कुमार, सूर्या गुप्ता, मिथुन कुमार व रविन्द्र कुमार शामिल हैं. मौजूद लोग : मौके पर भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष विकास प्रितम, गढ़वा जिला प्रभारी बिपिन बिहारी सिंह, अमित कुमार, ओमप्रकाश केशरी, जिला मीडिया प्रभारी रितेश चौबे, उदय तिवारी, अनिता गुप्ता, विकास तिवारी, पार्वती सिंह, मीरा यादव व रितेश दुबे मौजूद थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola