झामुमो सरकार में जनता त्राहिमाम कर रही है

Updated:
विज्ञापन

झामुमो सरकार में जनता त्राहिमाम कर रही है

विज्ञापन

भाजपा के प्रदेश संगठन मंत्री कर्मवीर सिंह रविवार को गढ़वा पहुंचे. उन्होंने यहां भाजपा के प्रमुख नेताओं व कार्यकर्ताओं के साथ चिनियां मोड़ स्थित होटल पद्यमावति में बैठक की. इसकी अध्यक्षता भाजपा के जिलाध्यक्ष ठाकुर प्रसाद महतो ने की. बैठक के पूर्व श्री सिंह का भाजपा नेताओं ने स्वागत किया. मौके पर कर्मवीर सिंह ने कहा कि भाजपा में कार्यकर्ता संगठन की रीढ़ होते हैं. आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा कार्यकर्ताओं के ही दम पर प्रचंड बहुमत से सरकार बनायेगी. उन्होंने कहा कि झामुमो सरकार में जनता त्राहिमाम कर रही है. राज्य में गुंडाराज व माफिया राज चल रहा है. झामुमो सरकार में बैठे मंत्री व विधायक से लेकर मुख्यमंत्री तक राज्य को दोनों हाथों से लूट रहे हैं. उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता झामुमो सरकार की नाकामी को जनता तक पहुंचाएं. तभी विधानसभा चुनाव में अपेक्षित सफलता मिलेगी.

आपके शहर में

विज्ञापन

आरएसएस के कार्यक्रम में लिया हिस्सा : बाद में भाजपा प्रदेश संगठन मंत्री कर्मवीर सिंह ने राष्ट्रीय स्वयं सेवक की ओर से आयोजित गुरु दक्षिणा कार्यक्रम में भी हिस्सा लिया. उन्होंने गढ़वा शहर से सटे चेतना गांव स्थित संघ कार्यालय में संघ के कार्यकर्ताओं व भाजपा नेताओं के बीच बौद्धिन्चर्चा में हिस्सा लिया.

उपस्थित लोग : बैठक में मुख्य रूप से भाजपा प्रदेश महामंत्री मनोज सिंह, उपाध्यक्ष बालमुकुंद सहाय, जवाहर पासवान, प्रदेश मंत्री सरोज सिंह, गढ़वा पूर्व मंत्री रामचन्द्र केशरी, पूर्व विधायक सत्येंद्र नाथ तिवारी, पूर्व सांसद घुरन राम, भाजपा नेता मुकेश निरंजन सिन्हा, रघुराज पाण्डेय, अलख नाथ पांडेय, भगत सिंह साहु, राजीव राज तिवारी, मुन्ना चंद्रवंशी, सूरज गुप्ता, महामंत्री संतोष दुबे, विकास स्वदेशी, भाजयुमो जिलाध्यक्ष रितेश चौबे, अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष नसरुद्दीन अंसारी, एससी मोर्चा जिलाध्यक्ष लक्ष्मन राम, एसटी मोर्चा जिलाध्यक्ष भुषण सिंह, ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष राजेंद्र गुप्ता, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष रामलला दूबे व महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष अनीता गुप्ता उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola