रंका में बनते ही धंसने लगी पीसीसी सड़क, ग्रामीणों ने जांच और दोबारा निर्माण की मांग की

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

रंका प्रखंड में 15वें वित्त की राशि से बने पीसीसी पथ के निर्माण कार्य पर ग्रामीणों ने सवाल उठाए हैं. आरोप है कि प्राक्कलन के अनुसार निर्माण नहीं हुआ और घटिया सामग्री का इस्तेमाल किया गया है. ग्रामीणों ने इसकी जांच की मांग की है.

विज्ञापन

गढ़वा: रंका प्रखंड के होन्हेखुर्द गांव में कमरूद्दीन अंसारी के घर के पास 15वें वित्त की राशि से बनाए गए पीसीसी पथ के निर्माण कार्य को लेकर ग्रामीणों ने विरोध जताया है. ग्रामीणों का आरोप है कि प्राक्कलन के अनुसार पीसीसी पथ का निर्माण नहीं कराया गया है. निर्माण में घटिया बालू, सीमेंट और ईंट के इस्तेमाल के साथ निर्धारित मोटाई से कम ढलाई करने की भी शिकायत की गई है.

विज्ञापन

6 इंच की जगह 4 और 2 इंच ढलाई का आरोप

ग्रामीण जबार अंसारी, कमरूद्दीन अंसारी, संजय राम, सुनील राम और गोपाल कोरवा ने बताया कि पीसीसी पथ के निर्माण में मानकों का पालन नहीं किया गया है. ग्रामीणों के अनुसार, प्राक्कलन में छह इंच ढलाई का प्रावधान है, जबकि सड़क पर कहीं चार इंच तो कहीं दो इंच तक ही ढलाई की गई है. पट ईंट की सोलिंग कर उसके ऊपर चार से दो इंच तक ढलाई किये जाने की बात भी ग्रामीणों ने कही.

ये भी पढ़ें- एसआईआर में 325 मतदाताओं का गांव-पंचायत बदला, जनसुनवाई में पहुंची शिकायत

2.50 लाख की लागत से बन रहा 200 फीट पथ

ग्रामीणों के अनुसार, वार्ड सदस्य गौरीशंकर यादव की ओर से पीसीसी पथ का निर्माण कराया गया है. जबार अंसारी ने बताया कि 15वें वित्त की प्राक्कलित राशि 2.50 लाख रुपये है और इससे करीब 200 फीट पीसीसी पथ का निर्माण किया गया है. ग्रामीणों का कहना है कि निर्माण कार्य में घटिया सामग्री का इस्तेमाल किया गया है, जिसके कारण सड़क बनते ही धंसने लगी है.

ग्रामीणों ने बताया कि सोमवार की देर शाम तक पीसीसी पथ का निर्माण कार्य कराया गया. उनका आरोप है कि निर्माण कार्य की गुणवत्ता की अनदेखी की गई है. ग्रामीणों ने पूरे मामले की जांच कराने और मानक के अनुरूप दोबारा पीसीसी पथ का निर्माण कराने की मांग की है.

कनीय अभियंता ने कहा, छह इंच होनी चाहिए ढलाई

इस संबंध में पूछे जाने पर कनीय अभियंता जितेंद्र कुमार ने कहा कि पीसीसी पथ की ढलाई छह इंच होनी चाहिए. इससे कम ढलाई होने की शिकायत सही पाई गई, तो मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी.

ये भी पढ़ें- Ranchi University: ILS में BBA-LLB एडमिशन आज से, 21 सितंबर तक होगी काउंसेलिंग

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola